BRICS Summit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट 2026 से पहले भारत पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। विदेश राज्य मंत्री के.वी. सिंह ने राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया, "18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत है। हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री और गोंडा के सांसद के.वी. सिंह ने उनकी अगवानी की। भारत और रूस के बीच बहुआयामी और लंबे समय से चले आ रहे संबंध हैं, जो 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' पर आधारित हैं।
पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक
पुतिन की रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए यह पुतिन की पहली विदेश यात्रा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भारत-रूस संबंधों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है। चर्चा में व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग प्रमुख विषय रह सकते हैं। दोनों नेताओं की यह मुलाकात 31 अगस्त को बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई बैठक के कुछ दिनों बाद हो रही है। उस बैठक में मोदी और पुतिन ने राजनीति, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और मोबिलिटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की थी। इसके अलावा पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र में जारी संघर्षों को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ था।