Search KhabarFast

Press ESC to close

अनानास का जूस पीने से होते हैं अनेक फायदे, कई बीमारियों को रखता है दूर

अनानास का जूस पीने से होते हैं अनेक फायदे, कई बीमारियों को रखता है दूर

नई दिल्ली: धरती पर तरह-तरह के फलों को उगाया जाता है। हर फल को खाने के फायदे भी अलग होते है। कोई मिनरल्स में रिच है, तो कोई कैल्शियम में, किसी से पाचन शक्ति अच्छी होती है, तो किसी को खाने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है। इन्ही में से एक है अनानास जो कि बहुत ही फेमस फल है। इसे लोग काटकर कम खा पाते है, लेकिन इसका जूस पीना अधिकतर लोगों को पसंद है। वहीं अनानास का उपयोग कॉकटेल में भी किया जाता है। अंग्रेजी शब्द में इसे पाइनएप्पल कहते है। ये फल भारत के अलावा थाईलैंड,इंडोनेशिया,मलेशिया,केन्या,चीन और फिलीपींस में भी पाया जाता है।  अनानास और उसके रस को लोग कई संस्कृतियों में अलग-अलग बीमारियों के इलाज या रोकथाम के लिए उपचार के रूप में उपयोग में लाते है।

अनानास फल के फायदे

1.बेस्ट एंटीऑक्सीडेंट

अनानास फल का स्वाद खट्टा होता है। इसी वजह से इसे कोई दांत से काटकर नहीं खा पाता है।इसलिए लोग इसका जूस आसानी से पी लेते है। बता दें कि अनानास का जूस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिसे पीने से आपका शरीर कई तरह की बीमारी से बचा रहता है। इसमे ब्रोमेलैन भी होती है,ये एंजाइम्स का एक समूह जो सूजन को कम कर सकता है,पाचन रमें सुधार करता है और प्रतिरक्षा को बढ़ता है।

2. इम्यूनिटी बूस्टर

अनानास जूस पर की गई कई रिसर्च के बाद ये सामने आया कि ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाता है। यह एंटीबायोटिक्स के असर को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। हफ्ते में दो से तीन बार एक ग्लास अनानास का जूस पीने से आप ताकतवर महसूस करेंगे और इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होगी।

3. पाचन शक्ति बेहतर

अनानास के रस में ब्रोमेलैन होता है, जो पाचन में मदद करता है। पेट में कई तरह के खतरनाक बैक्टीरिया से लड़ता है। साथ ही अनानास का रस विशेष रूप से मैंगनीज,कॉपर,विटामिन-बी6 और सी से भरपूर होता है। यह सभी पोषक तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते है, जो अनानास के रस से प्रास किए जा सकते है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन में बैठे भारतीय डॉक्टर ने हैदराबाद में की सफल रोबोटिक सर्जरी, जानें कैसे हुआ ये कमाल

तकनीक और मेडिकल साइंस ने एक बार फिर बड़ा कमाल कर दिखाया है। चीन के Wuhan में बैठे भारतीय यूरोलॉजिस्ट Syed Mohammad Ghouse ने हैदराबाद के एक मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी की।

Summer Healthy Drinks: गर्मी में खुद को रखें फिट और हाइड्रेटेड, सेलिब्रिटीज ने बताए हेल्दी समर ड्रिंक्स

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast