Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के लाल ने मेक्सिको की सबसे ऊंची ज्वालामुखीय चोटी पर फहराया तिरंगा, नरेंद्र सिंह यादव ने रचा इतिहास

हरियाणा के लाल ने मेक्सिको की सबसे ऊंची ज्वालामुखीय चोटी पर फहराया तिरंगा, नरेंद्र सिंह यादव ने रचा इतिहास

Haryana News: हरियाणा के कोसली के नेहरूगढ़ गांव के युवा पर्वतारोही, सेवन समिट्स विजेता एवं 23 विश्व रिकॉर्ड धारक नरेंद्र सिंह यादव ने उत्तरी अमेरिका की सर्वोच्च ज्वालामुखीय चोटी पिको डी ओरिजाबा (5,636 मीटर), मेक्सिको पर सफल आरोहण कर भारत का तिरंगा लहराया।

एनएसवाई आउटडोर द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय अभियान में विभिन्न देशों के 12 पर्वतारोहियों ने भाग लिया, जिनमें से केवल 7 पर्वतारोही ही शिखर तक पहुंच सके। इस अभियान का नेतृत्व भारतीय पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने किया, जो देश के लिए गर्व का विषय है।

नरेंद्र सिंह यादव 26 मई 2026 को भारत से मेक्सिको रवाना हुए और 30 मई 2026 को सुबह 10:14 बजे सफलतापूर्वक शिखर पर पहुंचे। पांच दिनों तक चले इस चुनौतीपूर्ण अभियान के दौरान उन्होंने मेक्सिको सिटी, प्यूएबला और बेस कैंप से आगे बढ़ते हुए कठिन मौसम और ऊँचाई की परिस्थितियों का सामना किया।

इस अभियान का सबसे कठिन और निर्णायक चरण सिंगल पैच समिट पुश था, जिसमें लगभग 1400 मीटर की अत्यंत खड़ी चढ़ाई शामिल थी। इस दौरान तापमान -15°C से -20°C तक गिर गया था। साथ ही तेज़ हवाओं के कारण उत्पन्न विंडचिल प्रभाव ने स्थिति को और अधिक कठिन, खतरनाक और चुनौतीपूर्ण बना दिया। अत्यधिक ठंड, ऑक्सीजन की कमी और कठिन भू-भाग के बावजूद नरेंद्र सिंह यादव ने अदम्य साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए शिखर पर सफलता प्राप्त की। यह ऐतिहासिक आरोहण नरेंद्र सिंह यादव के “सेवन वोल्कैनिक समिट्स प्रोजेक्ट” का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत वे विश्व के सातों महाद्वीपों के प्रमुख ज्वालामुखी पर्वतों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

नरेंद्र सिंह यादव भारत के पहले युवा पुरुष पर्वतारोही हैं जिन्होंने सातों महाद्वीपों की सर्वोच्च चोटियों (सेवन समिट्स) पर सफल आरोहण किया है। वे दो बार विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं। वे भविष्य में एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम और सेवन वोल्कैनिक समिट्स को पूरा करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News:हाईकोर्ट ने वाहन मालिकों को दी राहत, HR सीरीज नंबर को बदलने के लिए नहीं देना होगा फीस

Haryana News: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पुराने और पसंदीदा गाड़ी वाहन रखने वाले हजारों वाहन मालिकों को राहत भरी खबर दी है। अदालत ने साफ किया है कि अगर पुराने वाहन नंबरों को एचआर सीरीज में बदलने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

Uttarakhand News: भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का जोर, बोले- ऋषि परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में देहरादून में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने 'स्वस्ति भव धर्मार्थ न्यास' द्वारा संचालित सनातन वैदिक पुरोहित और आर्योपदेशक प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह और प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व को रेखांकित किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast