Pilot Dope Test:एयर इंडिया की टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट कराया गया है। कुछ दिन पहले ही फ्लाइट संख्या AI 2379 टर्बुलेंस के कारण 300 फीट नीचे आ गई थी। घटना के बाद एसओपी के आधार पर दोनों पयलटों का डोप टेस्ट कराया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों पयलटों का टेस्ट पॉजिटीव आया है। वहीं, जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। फिलहाल इस घटना की जांच DGCA कर रहा है। MoCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद तय किया जाएगा कि AAIB से जांच कराने की जरूरत है या नहीं।
एयर इंडिया ने क्या बताया
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि नियमों के तहत फ्लाइट के दोनों पायलटों का डोप टेस्ट कराया गया है। हालांकि, टेस्ट के नतीजे एयर इंडिया के साथ साझा नहीं किए गए हैं। इसलिए फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया सिविल एविएशन नियमों के तहत क्रू मेंबर्स का नियमित ड्रग टेस्ट भी करती है। कंपनी जरूरत पड़ने पर जांच कर रहे अधिकारियों के साथ सहयोग जारी रखेगी।
विमान हुआ था टर्बुलेंस
दरअसल, 4 अगस्त को एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद लगभग 24 यात्रियों को चोटे लगी थी और उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने कहा कि ज्यादातर यात्रियों को शुरुआती कुछ घंटो में ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
Also read: दिल्ली में 15 साल का टूटा रिकॉर्ड...मानसून ने दिखाया अपना प्रकोप, सड़कें बनीं तालाब; घंटों जाम में फंसे लोग