Search KhabarFast

Press ESC to close

Ram Mandir: 5300 आवेदन में से 18 शॉर्टलिस्ट, इंटरव्यू के बाद इस दिन राम मंदिर ट्रस्ट को मिलेगा पहला CEO

Ram Mandir: 5300 आवेदन में से 18 शॉर्टलिस्ट, इंटरव्यू के बाद इस दिन राम मंदिर ट्रस्ट को मिलेगा पहला CEO

Ram Mandir CEO: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद नए सीईओ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू जारी है। हाल ही में राम मंदिर ट्रस्ट के लिए CEO की वैकेंसी निकाली गई थी। जिसमें लगभग 5300 आवेदन आए थे। जिसमें 18 आवेदनों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

बताया जा रह है कि 11 और 12 अगस्त को रामजन्मभूमि परिसर में इन आवेदकों का अंतिम साक्षात्कार होना तय है। चयन समिति के अध्यक्ष सभी 18 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेंगे। जिसके बाद सीईओ नियु्क्त किए जाएंगे।

2 सितंबर को ट्रस्ट की बैठक

बता दें कि 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में CEO के नाम का ऐलान होने की उम्मीद है। राम मंदिर दानपात्रों की धनराशि की गिनती के दौरान चोरी की घटना सामने आने के बाद CEO की नियुक्ति का फैसला किया गया। मंदिर की व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए CEO की नियुक्ति का फैसला किया गया है। बता दें कि 6 जुलाई को तीन सदस्यीय CEO की खोज के लिए कमेटी का गठन किया गया था।  


CEO चयन समिति में कौन-कौन  

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का चयन करने के लिए रिटायर न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली की अगुवाई में तीन सदस्यीय कमेटी बनी है। जिसमें डॉ.सुरेश हावड़े और सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत भी शामिल है। 13 जुलाई को सीईओ पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 18 जुलाई आवेदन करने का आखिरी समय था। मात्र 5 दिनों के भीतर 5300 आवेदन प्राप्त हुए। चयन प्रक्रिया में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस बात की संभावना ज्यादा है किसरकारी सेवा से रिटायर व्यक्ति को सीईओ नियुक्त किया जाए।             

Also read: X Service: अब X पर पैसा कमाना नहीं होगा आसान, एलन मस्क की कंपनी लॉन्च करने जा रही नई पॉलिसी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CJI सूर्यकांत को दीक्षांत समारोह का अतिथि बनाने पर छात्रों ने जताई आपत्ति, युवाओं को कहा था कॉकरोच

हैदराबाद स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) के कुछ छात्रों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह का मुख्य अतिथि बनाने के फैसले पर दोबारा विचार करने की मांग की है।

UPI Payment: UPI से 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं, सरकार ने कर दिया क्लियर

UPI Payment: पिछले कई दिनों से चर्चाएं हो रही है कि यूपीआई से 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर चार्ज देना होगा। संसद में मोदी सरकार की ओर से विधेयक पेश किए जाने के बाद लोग इस सोच में पड़ गए है कि क्या 2000 रुपए से ज्यादा के भुगतान पर शुल्क देना होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast