Search KhabarFast

Press ESC to close

UPI Payment: UPI से 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं, सरकार ने कर दिया क्लियर

UPI Payment: UPI से 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं, सरकार ने कर दिया क्लियर

UPI Payment: पिछले कई दिनों से चर्चाएं हो रही है कि यूपीआई से 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर चार्ज देना होगा। संसद में मोदी सरकार की ओर से विधेयक पेश किए जाने के बाद लोग इस सोच में पड़ गए है कि क्या 2000 रुपए से ज्यादा के भुगतान पर शुल्क देना होगा।

हालांकि, लोकसभा में भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम 2007 में संशोधन करने वाले बिल को पारित किया गया है और इसके साथ ही सरकार ने संसद में इसके बारे में बताया है। सरकार ने एमडीआर लागू करने के कारणों को बताया है।      

क्या होता है एमडीआर

पहले ये समझना जरूरी है कि एमडीआर होता क्या है? बता दें कि यह वह चार्ज है, जो व्यापारी डिजिटल ट्रांजैक्शन को पूरा करने के लिए बैंकों या पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स को देते हैं। यानी नाम से पता चलता है कि ये मर्चेंट के लिए, आम लोग इस चार्ज का पेमेंट नहीं करते हैं। इसे जुड़ा नया विधेयक सरकार को बैंकों और अन्य सर्विस प्रोवाइडर्स को यूपीआई और अन्य नोटिफाई इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट मोड्स से किए गए भुगतानों पर शुल्क लगाने की छूट देता है।

सरकार ने दूर किया कन्फ्यून

लोकसभा में बिल पेश किए जाने के बाद सरकार ने कहा कि यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने पर उपयोगकर्ताओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा बल्कि ये एमडीआर भविष्य में सीमित संख्या में व्यापारी लेनदेन के लिए शुरू की जा सकती है। आसान भाषा में कहें तो, वित्त मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि व्यक्ति से व्यक्ति यूपीआई ट्रांजैक्शन बिल्कुल फ्री रहेगाा। इसके साथ ही व्यापारियों द्वारा किए जाने वाले अधिकांश लेनदेन पर इसका असर नहीं होगा।  

Also read: X Service: अब X पर पैसा कमाना नहीं होगा आसान, एलन मस्क की कंपनी लॉन्च करने जा रही नई पॉलिसी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

झारखंड में दर्दनाक हादसा...मंत्री दीपिका पांडे की बेटी सहित 4 लोगों की मौके पर मौत, जानें दुर्घटना की वजह

झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की जिस कार में की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी सवार थीं, वह एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे चार लोगों की एक साथ मौत हो गई।

Kal Ka Mausam 25 September: चक्रवात अर्नब मचाएगा भयंकर तबाही, इन राज्यों में मंडरा रहा खतरा; तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

25 September Ka Mausam: बंगाल की खाडी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से चक्रवात अर्नब देश के कई राज्यों के लिए खतरा बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। IMD ने बताया कि चक्रवात अर्नब की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

पीएम मोदी का सेवा यात्रियों को संदेश, बोले- ‘सेवा ही हमारा मुख्य कार्य होना चाहिए’

PM Modi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सेवा यात्रा के प्रतिभागियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि "एक पुरानी कहावत है कि जब कोई यात्रा से लौटता है और आप उन्हें प्रणाम करते हैं, तो उस यात्रा से मिले पुण्य का आधा हिस्सा प्रणाम करने वाले व्यक्ति को मिल जाता है इसलिए आज, इन सभी 'सेवा यात्रियों' को नमन करके, मैं भी उस पुण्य का आधा हिस्सा 'चुरा' रहा हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast