Interest Amount For PF Account Holder:पीएफ खाताधारक अगर खाता में ब्याज के पैसे आने का इंतजार कर रहे हैं, तो उनका ये इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सरकार जल्द ही आपके खाते में ब्याज का पैसे भेजने वाली है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के अनुसार, 15 जुलाई से पीएफधारकों के खाते में ब्याज का पैसा आना शुरू हो जाएगा।
अगर आप सोचते हैं कि ब्याज दर 8.25 फीसदी सालाना है, तो हर महीने इसे 12 से भाग देकर पैसा जोड़ दिया जाता है लेकिन, ऐसा नहीं है। ईपीएफओ की तरफ से हर महीने ब्याज का कैलकुलेशन किया जाता है लेकिन, साल में एक बार क्रेडिट किया जाता है।
ऐसे समझिए पूरा कैलकुलेशन
मानकर चलिए आपके खाते में वित्तीय वर्ष की शुरुआत में यानी अप्रैल में 2 लाख रुपए हैं। इस पर 8.25 फीसदी का सालाना यानी हर महीने करीब 0.68 फीसदी ब्याज दर मिलता है। ईपीएफओ सबसे पहले 2 लाख रुपए का ब्याज अप्रैल से कैलकुलेट करेगा। मई में खाते में जो नए पैसे आएंगे। उस वक्त ब्याज दर बढ़ी हुई रकम पर लगेगा। इस तरह हर महीने जमा होने वाले पैसा आपके मूलधन को बढ़ाना रहता है। हालांकि, यह पूरी ब्याज राशि आपको एक साथ वित्त वर्ष खत्म होने पर ही पासबुक में दिखाई देती है।
Also read: वायनाड भूस्खलन...मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 7, परियोजना प्रबंधक अब भी लापता
ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस
अगर आप भी अपने खाते में पीएफ बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो ये आसान तरीका का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दे। दो घंटी के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी और आपको मैसेज के जरिए बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा फोन के मैसेज बॉक्स में EPFOHO UAN HIN लिखकर 7738299899 पर भेज दें। इसके बाद आपको अपने खाते का ब्योरा मिल जाएगा।