महिला पर पेट्रोल फेंका, जिंदा जलाने की कोशिश, पुणे से सामने आया सनसनीखेज मामला

महिला पर पेट्रोल फेंका, जिंदा जलाने की कोशिश, पुणे से सामने आया सनसनीखेज मामला

Pune Crime: महाराष्ट्र के पुणे से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां आरोपियों ने एक महिला को जिंदा जलाने कि कोशिश की। पुलिस ने मामले कि जांच-पड़ताल करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला है और आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। बता दें, पुलिस ने 4 आरोपियों क गिरफ्तार में ले लिया है। अन्य आरोपियों कि तलाश पुलिस फिलहाल कर रही हैं।

क्या है पूरा मामला

मुख्य आरोपी का नाम धीरज डी सपाटे है। मुख्य आरोपी के खिलाफ इसके पहले भी अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। इस मामले कि शिकायत महेश राजे नाम के शख्स ने की है। खबर के अनुसार, दोंनो के बीच पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा था। अचानक से 17 फरवरी को विवाद बढ़ गया और आरोपी धीरज ने 12-15 दोस्तों को बुलाया और महेश राज की पार्किंग में खड़ी कार में तोड़-फोड़ की और बाइक में आग भी लगा दी। आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। घटना के दौरान एक महिला वहीं मौजूद थी। महीला पर आरोपियों ने पेट्रोल फेंका और जलाने की कोशिश भी कि थी।

आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़ित महिला की पहचान वर्षा गायकवाड़ के नाम से हुई है। वह किराए पर कमरे लेकर महेश राजे के मकान में रहती है। पुलिस ने 4 आरोपी आकाश, सूरज , नयन और विशाल सासाने को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी धीरज डी सपाटे फरार है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला वर्षा गायकवाड़ पूरी तरह से ठीक है।

Leave a comment