Bigg Boss 18: शो में गधे की एंट्री पर बवाल, PETA ने सलमान खान को लेटर लिखकर कहा - 'बंद करो ये मनोरंजन'

Bigg Boss 18: शो में गधे की एंट्री पर बवाल, PETA ने सलमान खान को लेटर लिखकर कहा - 'बंद करो ये मनोरंजन'

PETA writes a letter to Salman Khan: हाल ही में सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 शुरु हुआ है। जिसमें आए दिन कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई दिकने को मिल रही है। लेकिन कंटेस्टेंट के साथ शो में एक गधे की एंट्री हुई है। जिसे देख हर कोई हैरान है। इसी को लेकर PETA इंडिया ने शो के मेकर्स से जानवरों का इस्तेमाल न करने के लिए एक लेटर लिखा है।

PETA ने शो में जानवर को रखने को लेकर आपत्ति जताई है। PETA इंडिया ने सलमान खान और रियलिटी शो बिग बॉस के मेकर्स से अनुरोध किया है कि वो एंटरटेनमेंट के लिए जानवरों का इस्तेमाल न करें। ये लेटर सलमान खान, वायकॉम 18 नेटवर्क (जो कलर्स चैनल का मालिक है) और प्रोडक्शन हाउस बनिजय एशिया को लिखा है।

क्या है PETA?

People for the Ethical Treatment of Animals (PETA) में पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग काम करते हैं। ये एक गैर-सरकारी संगठन यानी NGO, जो समाज में जानवरों के साथ दुर्व्यवहार को खत्म करने की ओर काम कर रहा है।

PETA ने लिखा बिग बॉस के मेकर्स लेटर

PETA की टीम ने बिग बॉस के मेकर्स को आधिकारिक रूप से लेटर लिखा है। ये लेटर बुधवार को भेजा गया है। इस लेटर में PETA ने लिखा कि उन्हें पब्लिक से गधे के शो में रहने को लेकर शिकायत मिल रही है। इससे लोग काफी परेशान हैं। टीम ने होस्ट सलमान खान से भी आग्रह किया है कि वो प्रोड्यूसर्स को एंटरटेनमेंट के मकसद के लिए जानवरों का इस्तेमाल करने से रोकें।

PETA की टीम ने आगे लिखा कि'इससे न सिर्फ जानवर पर प्रेशर खत्म होगा बल्कि दर्शकों के लिए भी ये बड़ी मिसाल होगी. हम आपसे निवेदन करते हैं कि वकील गुणरत्न सदावर्ते, जो कथित रूप से अपने गधे मैक्स को शो पर लाए हैं, उनसे भी आग्रह किया जाए कि वो गधे को PETA इंडिया को सौंप दें। हम उसे रेस्क्यू किए गए गधों के साथ सेंक्चुअरी में पनाह देंगे।'

PETA की टीम का कहना है कि'बिग बॉस हंसी-मजाक का शो है, लेकिन इसमें जानवरों का इस्तेमाल करना कोई हंसी की बात नहीं है। गधे नेचुरली नर्वस जानवर होते हैं। वो और दूसरे जानवरों शो के सेट्स पर होने वाले लाइट, साउंड और शोर उनके लिए कन्फ्यूज करने और डराने वाला होता है।

पहले भी शो में हुई है जानवरों की एंट्री

आपको बता दें, ये पहली बार नहीं है जब बिग बॉस में जानवर को लाया गया है। इससे पहले शो में एक कुत्ता, एक तोता और एक मछली भी बतौर कंटेस्टेंट लाया जा चुका है।  

Leave a comment