Search KhabarFast

Press ESC to close

लालू-राबड़ी के आवास पर लोगों ने किया जमकर हंगामा, पूर्व सीएम के सामने रखी ये मांग

लालू-राबड़ी के आवास पर लोगों ने किया जमकर हंगामा, पूर्व सीएम के सामने रखी ये मांग

Bihar assembly Elections 2025: बिहार के खदुमपुर विधानसभा के राजद विधायक सतीश कुमार के विरोध में लोग शनिवार, 4 अक्टूबर को सड़क पर उतार आए। इसके साथ ही लोगों ने पटना स्थित लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के सरकारी आवास में घुसकर जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना है कि विधायक को दोबारा टिकट न दिया जाए। लोगों ने जोर से नारे लगाते हुए कहा कि चोर विधायक नहीं चाहिए, सतीश कुमार को हराना है।

लोगों ने बताई अपनी समस्या

बता दें कि मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से आए सैकड़ों लोग अचानक लालू-राबड़ी के घर के अंदर घुस गए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक सतीश कुमार ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ और जनता की समस्याओं की अनदेखी की गई है। इस कारण उन्हें दोबारा टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने पार्टी सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से साफ कहा कि अगर राजद ने सतीश कुमार को टिकट दिया तो जनता इसका विरोध करेगी। लोगों का कहना था कि टिकट किसी ऐसे उम्मीदवार को दिया जाए जो क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए काम करे।

राजद नेतृत्व की बढ़ी परेशानी

लालू-राबड़ी घर पर अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक आवास परिसर में नारेबाजी और हंगामा होता रहा। इस कारण राजद नेतृत्व की परेशानी बढ़ गई है। एक ओर चुनाव नजदीक हैं, वहीं दूसरी ओर टिकट बंटवारे को लेकर अंदरूनी विरोध बढ़ रहा है। पार्टी को अब ये तय करना होगा कि मखदुमपुर से मौजूदा विधायक को टिकट दिया जाए या किसी नए चेहरे को मौका मिले।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! फ्लाइट किराया हो सकता है सस्ता, जेट फ्यूल की कीमतें गिरीं

ATF Price Decreases: अगर आप भी फ्लाइट से यात्रा करते हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर सामने आई है। तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में कटौती की है। जून महीने की समीक्षा में अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए जेट फ्यूल के दाम 27 फीसदी घटा दिए गए हैं।

गुजरात पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा वार, 2289 करोड़ के फ्रॉड का पर्दाफाश; 638 आरोपी गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0 के तहत साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2289 करोड़ रुपये के विशाल फ्रॉड का खुलासा किया है। इस मामले में देशभर से 638 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो इस साइबर ठगी नेटवर्क का हिस्सा थे। जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क म्यूल अकाउंट्स के जरिए बड़े पैमाने पर ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था।

मुंबई में फिर एक्टिव हुआ दाऊद नेटवर्क! फिल्म धुरंधर के बाद मची खलबली

मुंबई में एक बार फिर अंडरवर्ल्ड को लेकर हलचल तेज हो गई है। दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से जुड़े नए दावों और “धुरंधर” से जुड़े विवाद के बाद शहर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। बांद्रा मस्जिद बवाल को लेकर भी नए एंगल सामने आए हैं, जिससे पूरे मामले की जांच और तेज कर दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast