
Mirzapur The Movie Release: मिर्ज़ापुर फ्रैंचाइजी अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। लोकप्रिय वेब सीरीज़ 'मिर्ज़ापुर' की कहानी अब थिएटर्स में फैलने वाली है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है कि कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया जैसे आइकॉनिक किरदार अब OTT की बजाय सिनेमाघरों में भौकाल जमाने आएंगे।
फिल्म की रिलीज़ डेट
Amazon MGM Studios और Excel Entertainment द्वारा प्रेजेंटेड ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की रिलीज़ डेट 04सितंबर 2026तय की गई है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। #MirzapurTheMovie आपके नजदीकी थिएटर्स में 4सितंबर को रिलीज़ हो रही है।' बता दें, फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जो पहले सीरीज़ के एपिसोड्स डायरेक्ट कर चुके हैं। स्क्रीनप्ले पुनीत कृष्णा ने लिखा है। प्रोड्यूसर्स में रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर (Excel Entertainment) के साथ Amazon MGM Studios शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, फिल्म सीरीज़ के सीजन 3के बाद की कहानी को आगे बढ़ाएगी। इसमें मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु) की वापसी सबसे बड़ा सरप्राइज है, जिन्हें सीरीज़ में मारा हुआ दिखाया गया था।
फिल्म की स्टार कास्ट
इस बार फिल्म में पुराने सितारों के साथ कई नए सितारे भी नजर आने वाले हैं। पहले की तरह फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, द्वियेंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुग्गल अपने किरदारों में नजर आएंगे। इनके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Leave a comment