
Mithun Chakraborty Latest News: बॉलीवुड के वेटरेन अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को धमकी मिली है। ये धमकी पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी करके दी है। दुबई में पहने वाला पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी वीडियों में कहता दिख रहा है कि मिथुन 15 दिनों के अंदर माफी मांग लें नहीं तो पछताना पड़ेगा। भट्टी ने भाजापा सांसद से जुड़ी दो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। पहले वीडियो में धमकाने के अलावा मिथुन को काफी भला-बुरा कहते दिखाई दे रहा है। तो वहीं, दूसरे वीडियो में वो मिथुन के बयान को चलाता है और साथ ही बैकग्रांउड में डायलॉगबाजी करता है। बता दें, मिथुन चक्रवर्ती ने पिछले दिनों एक जनसभा के दौरान आपत्तिजनक बातें बोली थी।
पाकिस्तानी डॉन ने क्या कहा?
वीडियों में पाकिस्तानी डॉन भट्टी ने कहा,”कुछ दिन पहले मिथुन ने कहा था कि मुसलमानों को काटूंगा और गाड़ दूंगा। मिथुन साहब, आपको मेरा मशविरा है कि 10-15 दिनों के अंदर आप मांफी मांग लें नहीं तो पछताना पड़ेगा।“भट्टी ने आगे कहा कि मुसलमान भी आपके प्रशंसक हैं। उन्होंने भी आपकी फ्लॉप फिल्में देखी हैं। इसके साथ ही मुसलमानों ने आपको इज्जत दी और आपने उनका दिल दुखाया। भट्टी ने धमकी भरे लहजे में बोला कि आप जिस उम्र में हैं उस उम्र में बकवास नहीं करनी चाहिए, बाद में पछताना पड़ता है। उसने आगे कहा, “यह कोई फिल्म नहीं है बल्कि रियल लाइफ है। स्टेज पर चढ़कर आप बदमाश बन रहे हैं।“बता दें, इसके साथ ही भट्टी ने दूसरी वीडियो में मिथुन की तस्वीर को को जूते से मारते दिखाई दे रहा है।
मिथुन ने क्या कहा था?
दरअसल, TMC नेता के बयान पर पटलवार करते हुए उत्तर 24 परगना में मिथुन ने कहा था, ”मैं आज एक्टर के रुप में नहीं बल्कि 60 के दशक का मिथुन चक्रवर्ती बोल रहा हूं। मैंने खूब खून की राजनीति की है। इसलिए यह दांव पेंच मेरे लिए कोई नए नहीं हैं। मुझे पता है कि क्या चाल चलने से क्या काम होगा?” उन्होंने आगे कहा कि मैं अमित शाह की मैजूदगी में कहता हूं कि इसके लिए जो भी जरुरी होगा, मैं करुंगा। यहां एक नेता ने कहा था कि हिंदुओं को काटकर भागीरथी में बहा देंगे। मैंने सोचा था कि सीएम उसे कुछ कहेंगी, लेकिन कुछ नहीं कहा। लेकिन मैं कह रहा हूं कि तुम्हें तुम्हारी जमीन में गाड़ दूंगा। गौरतलब है कि मिथुन के इस बयान के बाद उनपर दो FIR भी दर्ज किए गए।
Leave a comment