Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तान का सऊदी अरब को बड़ा भरोसा, ईरान से बढ़ते तनाव के बीच रक्षा सहयोग पर हुई बैठक

पाकिस्तान का सऊदी अरब को बड़ा भरोसा, ईरान से बढ़ते तनाव के बीच रक्षा सहयोग पर हुई बैठक

Middle East Tensions: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब को मजबूत रणनीतिक और रक्षा समर्थन देने का संकेत दिया है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सऊदी रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच सुरक्षा और रक्षा सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। ये बैठक ऐसे समय में हुई है जब मध्य पूर्व में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। खाड़ी देशों में ईरान की सैन्य गतिविधियों को लेकर चिंता जताई जा रही है। इसी संदर्भ में पाकिस्तान और सऊदी अरब ने क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता को लेकर बातचीत की।

बैठक में हुई इस मुद्दे पर चर्चा

सऊदी रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने बताया कि बैठक में ईरान की ओर से किए गए हमलों और आक्रामक गतिविधियों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इन हमलों को रोकने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए जरूरी कदमों पर विचार किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं।

मुनीर ने दिया सऊदी को भरोसा  

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने सऊदी नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि अगर सऊदी अरब की सुरक्षा को किसी तरह का खतरा होता है तो पाकिस्तान उसके साथ खड़ा रहेगा और रक्षा सहयोग देने के लिए तैयार है। बैठक में दोनों देशों के बीच सैन्य समन्वय को और मजबूत करने, खुफिया जानकारी साझा करने और क्षेत्र में उभरते खतरों से निपटने के लिए संयुक्त रणनीति पर भी चर्चा हुई। इस बैठक में सऊदी अरब के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल फय्याद बिन हमद अल-रुवैली और खुफिया सलाहकार प्रोफेसर हिशाम बिन अब्दुलअजीज भी मौजूद रहे।

सलाह-मशविरा शुरू

दरअसल, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने साल 2025 में एक रणनीतिक रक्षा समझौता किया था, जिसके तहत दोनों देश बाहरी हमले की स्थिति में एक-दूसरे की मदद करेंगे। हाल ही में ईरान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाओं के बाद सऊदी अरब ने अपनी सुरक्षा साझेदारों से सलाह-मशविरा शुरू किया है।

क्या कहते है विश्लेषज्ञ?

विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा संकट के दौरान पाकिस्तान का सऊदी अरब के साथ खुलकर खड़ा होना मध्य पूर्व की बदलती भू-राजनीतिक स्थिति को दिखाता है। हालांकि दोनों देशों ने अभी भी तनाव कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ओमान से सीधे पाकिस्तान लौट रहे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका के साथ शांति वार्ता का खाका तैयार!

Iran Foreign Miniter:ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ओमान की राजधानी मस्कट से रवाना होकर पाकिस्तान लौट रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने ऐलान किया है कि मॉस्को जाने से पहले वे एक बार फिर पाकिस्तान वह पाकिस्तान जाएंगे। बताया जा रहा है कि अराघची के पाकिस्तान की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित नूर खान हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। एक रिपोर्ट मुताबिक, उनका निजी विमान 'मेराज' तेहरान से उड़ान भर चुका है और कुछ ही देर में वह पाकिस्तान पहुंचेंगे।

ट्रंप ने फिर दोहराया सीजफायर का राग, कहा-भारत-पाक जंग मैंने रोकी, खुद को बताया हीरो

Trump statement on India-Pakistan: भारत के पाकिस्तान खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को करीब 1 साल होने जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सीजफायर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैंने आठ लड़ाइयां खत्म कीं। लगभग हर मामले में, उन्होंने मुझे थैंक यू लेटर भेजे और नोबेल कमेटी को लेटर भेजे। भारत- पाकिस्तान के बीच तनाव को मैंने रुकवाया। इस मामले में पाकिस्तान के पीएम ने कहा, मैंने 30 से 50 मिलियन जानें बचाईं। लेकिन यह इससे ज़्यादा भी हो सकता था। दो न्यूक्लियर देश एक-दूसरे से भिड़ रहे थे। 11 हवाई जहाज मार गिराए गए। मैंने इसे टैरिफ लगाकर हल किया। मैंने कहा, अगर तुम लड़ते रहे तो मैं तुमसे टैरिफ चार्ज करूंगा।

India-NZ FTA: 100% फ्री ड्यूटी, वाइन-कीवी होगी सस्‍ती...भारत-न्‍यूजीलैंड डील से निवेश और एक्सपोर्ट को मिलेगी नई रफ्तार

India New Zealand FTA 2026: भारत और न्यूजीलैंड आज सोमवार को दिल्ली के भारत मंडपम में एक ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं। यह समझौता भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड में 100% ड्यूटी-फ्री पहुंच प्रदान करेगा। इस डील को दोनों देशों के बीच व्यापार को दोगुना करने और आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast