Search KhabarFast

Press ESC to close

SIP के जरिए 1 करोड़ रुपये जमा करने में कितना समय लगेगा? यहां जानें पूरा कैलकुलेशन

SIP के जरिए 1 करोड़ रुपये जमा करने में कितना समय लगेगा? यहां जानें पूरा कैलकुलेशन

SIP Fund Investment: शेयर बाजार में इन दिनों भारी गिरावट देखी जा रही है। लेकिन वित्तीय विशेषज्ञ कहते हैं कि इस गिरावट के बावजूद SIP(सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) बंद करना सही नहीं है। SIPबाजार के उतार-चढ़ाव से प्रभावित हुए बिना लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देती है। अगर आप 1करोड़ रुपये का फंड बनाना चाहते हैं, तो 5000या 10,000रुपये की मासिक SIPसे यह कब तक हो सकता है? आइए इसे समझें।

₹10,000 मासिक SIP से करोड़ रुपये जमा करने में कितना समय लगेगा?

अगर आप हर महीने 10,000 रुपये की SIP म्यूचुअल फंड में करते हैं और इस पर सालाना 12% का औसत रिटर्न मिलता है, तो 1 करोड़ रुपये जमा करने में 20साल लगेंगे।

अगर आप हर साल अपनी SIPराशि में 10%की बढ़ोतरी (स्टेप-अप) करते हैं, तो यह रकम 16साल में जमा हो जाएगी। इस दौरान आप कुल 43,13,368रुपये का निवेश करेंगे और 60,06,289रुपये का रिटर्न मिलेगा।

₹5000मासिक SIPसे 1करोड़ रुपये का फंड बनने में कितना समय लगेगा?

अगर आप हर महीने 5000रुपये की SIPसे 1करोड़ रुपये का लक्ष्य रखना चाहते हैं, तो इसमें 26साल लगेंगे। इस दौरान आपको सालाना 12%का औसत रिटर्न मिलना चाहिए।

अगर आप हर साल अपनी SIPराशि में 10%की बढ़ोतरी करते हैं, तो 1करोड़ रुपये का फंड 21साल में बन जाएगा। इस तरीके से आप अपने लक्ष्य को तेजी से हासिल कर सकते हैं।

SIP करते समय रखें इस बात का ध्यान

SIPएक अनुशासित निवेश रणनीति है। यह लंबी अवधि में बड़े वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करती है। बाजार की गिरावट से घबराने की जरूरत नहीं है। नियमित निवेश और SIPमें समय-समय पर बढ़ोतरी करके आप करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 24 July 2026: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे दाम; चांदी भी हुई सस्ती

Gold-Silver Price Today 24 July 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी 24 जुलाई को प्रमुख शहरों में गोल्ड के दाम में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1580 रुपये की गिरावट के साथ ₹1,43,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। लगातार बढ़ोतरी के बाद आई इस नरमी से खरीदारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Gold-Silver Price Today 25 July 2026: क्या आज सोना खरीदने का है सही मौका? जानें 22 कैरेट और 24 कैरेट के नए भाव

Gold-Silver Price Today 25 July 2026: देश में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी 25 जुलाई को प्रमुख शहरों में गोल्ड के दाम में स्थिर है। सर्राफा बाजार के औसत आंकड़ों के अनुसार, सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। 22 कैरेट सोना औसतन 1,31,184 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,43,214 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। शनिवार को बाजार बंद होने की वजह से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी ऊंचे स्तर पर, जानिए आज आपके शहर का ताजा भाव

26 जुलाई 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग, डॉलर की कीमत, महंगाई और घरेलू बाजार की मांग का असर सोने-चांदी के भाव पर लगातार पड़ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast