Search KhabarFast

Press ESC to close

'...दर्द ने मुझे राजनीति की दुनिया में ला दिया', सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में बताए जीवन के जुड़े किस्से

'...दर्द ने मुझे राजनीति की दुनिया में ला दिया', सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में बताए जीवन के जुड़े किस्से

Sonia Gandhi Biography: कांग्रेस की पूर्व सांसद ने अपनी आत्मकथा में जीवन से जुड़े किस्से साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि अपने जीवन के बारे में लिखना आसान नहीं था क्योंकि, इसके लिए उन्हें वर्षां से अपने दिल में संजोकर रखे गए यादों को उजागर करना पड़ा।      

सोनिया गांधी ने कहा कि उनके जीवन में दुख और अपने को खोने का दर्द ही उन्हें राजनीति में लेकर आया। सोनिया गांधी की 544 पेजों की आत्मकथा 'Belonging A Journey Of Love नवंबर में प्रकाशित होगी।   
राजीव गांधी का भी जिक्र 
  
इस आत्मकथा की शुरुआत 1965 में इंग्लैंड में कैंब्रिज में होती है। यहा 19 साल की छात्रा सोनिया माइनो कै राजीव गांधी से पहली नजर में प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। किताब में इंदिरा गांधी से उनकी पहली मुलाकात, हिंदी सीखने की कोशिश, साड़ी पहनना और भारतीय खाना का आनंद लेना शामिल है। आत्मकथा में कहा गया है कि कई साल तक राजनीति से नहीं आने के बाद आखिरकार सक्रिय राजनीति में आने का फैसला लिया। सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी कहानी पाठकों को भारत में पिछले छह दशकों के दौरान हुए सामाजिक बदलावों को देखने का अनूठा नजरिया देती है।

सोनिया गांधी के बचपन की कहानी

सोनिया गांधी की आत्मकथा में इटली में बिताए गए बचपन से लेकर भारत में उनके जीवन तक की कहानी शामिल है। राजीव गांधी से विवाह, देश की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी की बहू बनना, इन सबका जिक्र आत्मकथा में किया गया है। सोनिया गांधी ने कहा कि राजनीति से धीरे-धीरे दूरी के बाद जब उन्होंने अपने जीवन को पीछे मुड़कर देखा, तो उन्हें एहसास हुआ कि उनका जीवन प्रेम और निष्ठा भरा रहा है।       

Also read: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आग का तांडव, होटल अग्निकांड में 9 की मौत,6 लोग झुलसे

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Blast News: दिल्ली में CNG सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, एक की मौत और 6 लोग घायल

दिल्ली में बुधवार को एक पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में CNG भरते समय सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।

Ranchi Protest: झारखंड में छात्रों ने फिलहाल आंदोलन पर लगाया विराम, हेमंत सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

Ranchi Protest: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JSPC और JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ पिछले 26 दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन फिलहाल रोक दिया गया है। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच ने बुधवार को इसका ऐलान किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast