Search KhabarFast

Press ESC to close

Ranchi Protest: झारखंड में छात्रों ने फिलहाल आंदोलन पर लगाया विराम, हेमंत सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

Ranchi Protest: झारखंड में छात्रों ने फिलहाल आंदोलन पर लगाया विराम, हेमंत सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

Ranchi Protest: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JSPC और JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ पिछले 26 दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन फिलहाल रोक दिया गया है। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच ने बुधवार को इसका ऐलान किया।

हालांकि, छात्र नेताओं ने साफ कर दिया कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है बल्कि दो महीने के लिए रोक दिया गया है। यदि इस दौरान उनकी मांगों पर एक्शन नहीं लिया गया तो,आंदोलन पहले से अधिक ताकत के साथ फिर शुरू किया जाएगा।

25 जुलाई से चल रहा था सत्याग्रह

JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के छात्र नेता रामावतार महतो ने कहा कि 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया गया था। आंदोलन का उद्देश्य जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली, परीक्षा माफिया की भूमिका और भर्ती प्रक्रियाओं को दुरुस्त करना शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा कई एग्जाम रद्द किए गए और छात्रों की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाने के बाद मंच ने आंदोलन को फिलहाल रोकने का फैसला किया गया।

सरकार को दिया दो महीने का समय

छात्र नेता रामावतार महतो ने कहा कि मंच ने सरकार को दो महीने का समय देने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि हम आंदोलन खत्म नहीं कर रहे हैं। हम इसे फिलहाल दो महीने के लिए रोक रहे हैं। यदि इस अवधि में सीबीआई जांच शुरू नहीं हुई और हमारी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन फिर से होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की तीन डिमांड थी। पहली, परीक्षाओं में धांधली की निष्पक्ष जांच। दूसरी, जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा को दुरुस्त करना और तीसरी, जिन परीक्षाओं पर गंभीर सवाल उठे हैं उन्हें रद्द करना।

रामावतार महतो ने झारखंड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो महीने बाद छात्रों को लगेगा कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है तो आंदोलन दोबारा शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अगला चरण वर्तमान आंदोलन से कई गुना बड़ा और मजबूत होगा।    

Also read: 121 टोल प्लाजा पर अब ऑनलाइन मिलेगा FASTag Local Pass, घर बैठे कर सकेंगे आवेदन; जानें प्रक्रिया

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Blast News: दिल्ली में CNG सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, एक की मौत और 6 लोग घायल

दिल्ली में बुधवार को एक पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में CNG भरते समय सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।

दिल्ली-करनाल के बीच दौड़ेंगी DTC की 200 नई ई-बसें, CM रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी; यात्रियों का सफर होगा आसान

DTC AC Buses: दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने दिल्ली-करनाल के बीच 200 नई शून्य-उत्सर्जन वाली इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज 19 अगस्त बुधवार को इस बस सेवा को हरी झंडी दिखाई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast