Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News: तीन दशक से सड़क का इंतजार, नरगोली से बेरीनाग तक बनेगी 8 किमी मानव श्रृंखला बनाकर विरोध करेंगे लोग

Uttrakhand News: तीन दशक से सड़क का इंतजार, नरगोली से बेरीनाग तक बनेगी 8 किमी मानव श्रृंखला बनाकर विरोध करेंगे लोग

Uttrakhand News:पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत पौँसा पोस्ताला व बागेश्वर जनपद के कमस्यारघाटी की लाइफलाइन मानी जाने वाली नरगोली-चंतोला-पौंसा-पोस्ताला-बेरीनाग मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों का सब्र अब जवाब देने लगा है। सड़क की बदहाली के विरोध में आगामी 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर नरगोली से बेरीनाग तक करीब 8 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बागेश्वर और पिथौरागढ़ दोनों जनपदों के ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं और क्षेत्रवासी शामिल होंगे।

आंदोलन के माध्यम से ग्रामीण देश की प्रगति और सीमांत क्षेत्रों की जमीनी हकीकत के बीच का अंतर सामने रखने का प्रयास करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर देश चांद तक पहुंच चुका है और अंतरिक्ष के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बागेश्वर जनपद की सीमांत कमस्यारघाटी के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। करीब तीन दशक से सड़क के डामरीकरण की मांग उठती रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

मानव श्रृंखला बनाकर विरोध करेंगे लोग  

मानव श्रृंखला की तैयारियों को लेकर पौंसा-पोस्ताला पंचायत घर में सड़क संघर्ष समिति के बैनर तले बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों जनपदों के पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं।

सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया जाएगा  

संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डीआर टम्टा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी क्षेत्रवासियों से आंदोलन में स्वप्रेरणा से शामिल होने की अपील की गई। समिति ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। मानव श्रृंखला के दौरान तिरंगे झंडे के साथ गाजे-बाजे और नारों के माध्यम से सड़क के डामरीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

सड़क पक्का करने की हो रही मांग  

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली से रोजमर्रा की आवाजाही, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उत्पादों के परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और खराब हो जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लंबे समय से मांग उठाए जाने के बावजूद सड़क को पक्का करने की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

संघर्ष समिति के अन्य प्रतिनिधि रहे मैजूद

बैठक में संघर्ष समिति के संरक्षक एवं पूर्व प्रधानाचार्य मनोहर सिंह रौतेला, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, अजय उप्रेती, ग्राम प्रधान भूपाल राम, राजेश बनाई, भगवान राम, भास्कर कुमार, मनोज राठौर, हरीश डसीला, भगवान मेहरा, पूरन सिंह बोरा, भूपाल खाती, मनोज रौतेला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील रावत, महेश राठौर, सुनील रौतेला, पंकज डसीला, मोहित उप्रेती, गोकुल नगरकोटी, राकेश रौतेला, तनूज उप्रेती, प्रवीण रौतेला दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

संघर्ष समिति ने कहा कि 23 अगस्त का मानव श्रृंखला कार्यक्रम किसी एक व्यक्ति या गांव का आंदोलन नहीं, बल्कि पूरी कमस्यारघाटी और दोनों जनपदों के सीमांत ग्रामीणों की सामूहिक आवाज है। समिति ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, युवाओं, मातृशक्ति, व्यापारियों और आम लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि तीन दशक से कच्ची सड़क के भरोसे चल रहे क्षेत्र को अब आश्वासन नहीं, बल्कि सड़क के डामरीकरण और स्थायी सुधारीकरण की जरूरत है। मानव श्रृंखला के माध्यम से शासन-प्रशासन तक अपनी मांग पहुंचाकर ग्रामीण अब निर्णायक पहल की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में BJP का ऐतिहासिक रिकॉर्ड…सभी 11 नगर निगमों पर कमल लहराया; श्रीनगर की निर्दलीय मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद पार्टी में शामिल

देहरादून 19 अगस्त। भाजपा ने प्रदेश की राजनीति में नया रिकॉर्ड कायम करते हुए सभी 11 नगर निगमों में कमल लहरा दिया है। जिसके तहत आज राज्य की एकमात्र निर्दलीय महापौर श्रीमती आरती भंडारी ने अपने पति वरिष्ठ नेता श्री लखपत भंडारी ने पार्टी में घर वापसी की है।

Uttarakhand News: ‘Waste No More in Dehradun’ परियोजना होगी अब और भी मजबूत, पर्यावरण सखियों को मिला कचरा संग्रहण वाहन

Uttarakhand News: देहरादून 19 अगस्त, 2026(सू.वि): विकासखंड रायपुर में एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा संचालित ''Waste No More in Dehradun'' परियोजना के तहत 16 ग्राम पंचायतों में पर्यावरण सखी मॉडल के माध्यम से कचरा प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है।

Uttrakhand News: वन अधिकारी के कार्य की सीएम धामी ने की सराहना, बोले- वह सिर्फ प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रहरी हैं

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतिभाग किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast