Search KhabarFast

Press ESC to close

Govt Jobs 2026: 17 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका

Govt Jobs 2026: 17 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां, 10वीं-12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका

Govt Jobs 2026: भारत में बड़ी संख्या में युवाओं का सपना सरकारी नौकरी पाने का होता है। कई बार कम तैयारी या किसी अन्य वजह से पहली कोशिश में सफलता नहीं मिल पाती। ऐसे उम्मीदवारों के लिए इस सप्ताह सरकारी नौकरी पाने के कई मौके सामने आए हैं। अलग-अलग सरकारी विभागों में 17 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें 10वीं-12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अवसर हैं।

MP में 7,500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने कांस्टेबल के 7,500 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी और 6 अक्टूबर तक चलेगी। उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। चयन लिखित परीक्षा, PFT, PMT और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 19,500 से 62,000 रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है।

RRB NTPC में 5,165 पद

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC के तहत गुड्स ट्रेन मैनेजर समेत अन्य पदों पर 5,165 भर्तियां निकाली हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 15 सितंबर तक चलेगी। पद के अनुसार उम्मीदवार का 12वीं पास या ग्रेजुएट होना जरूरी है। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 2 से 6 के अनुसार वेतन मिलेगा।

SSC में 2,536 पदों पर मौका

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने क्लर्क समेत कई पदों के लिए 2,536 रिक्तियां निकाली हैं। आवेदन 7 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और 7 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है। चयन टियर-1, टियर-2, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 92,300 रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है।

UP में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन 8 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और 7 अक्टूबर तक चलेंगे। संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ NET, SLET, SET या PhD जैसी योग्यता जरूरी है। चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 57,700 से 1,82,400 रुपये तक वेतन मिल सकता है।उम्मीदवार आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों की जानकारी जांच लें।

Also read: MP News: सागर जहरीली शराब कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

MP News: सागर जहरीली शराब कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sagar Hooch Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब कांड में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को आज 13 सितंबर रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

MP School Bus Firing: ग्वालियर में बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, कार हटाने को लेकर हुआ विवाद

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के समय बस में 50 से ज्यादा बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि सड़क पर खड़ी एक कार को हटाने को लेकर बस चालक और कार सवार युवकों के बीच विवाद हुआ था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast