
Oscar award: एंटरटेनमेंट की दुनिया में सबसे बड़े सम्मान ऑस्कर की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है।इस बार भारत को भी ऑस्कर से काफी उम्मीदें हैं।इस दिन का इंतजार दुनिया भर के कलाकार करते हैं क्योंकि अगर किसी ने ऑस्कर अवार्ड एक बार भी जीत लिया तो उसका जीवन सफल हो जाता है। ऑस्कर को कला जगत का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ऑस्कर ट्रॉफी को किस चीज से बनाया जाता है।
क्या सोने से बनता है ऑस्कर अवार्ड
बता दे कि वैसे तो जब भी आप किसी और से कर अवार्ड को देखते हैं तो ऐसा लगता है कि जैसे वह सोने से बना है। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल उल्टी है। दरअसल ऑस्कर अवार्ड कांस्य का बना होता है और उसके ऊपर 24 कैरेट की सोने की परत लगाई जाती है। यह अवार्ड 13.5 इंच लंबा होता है और इसका वजन 450 ग्राम का होता है।इसके अलावा एक ऑस्कर अवार्ड को बनाने में हजार डॉलर यानी करीब 82 हजार रुपए की लागत लगती है।करीब 50 ऑस्कर अवार्ड बनाने के लिए 1 महीने का समय लगता है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अगर आप इस अवार्ड को भेजते हैं तो इसकी कीमत सिर्फ 1 डॉलर होती है। लेकिन नियम तो फिलहाल यही कहता है कि आप इस अवार्ड को बेच नहीं सकते हैं।
कैसे पड़ा नाम ऑस्कर?
एकेडमी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर मार्ग्रेट हेरिक ने जब इस ट्रॉफी की ओर देखा तो उन्हें ये प्रतिमा उनके अंकल ऑस्कर की तरह लगी। इसलिए उन्होंने इस अवॉर्ड का नाम ऑस्कर रख दिया गया. पहले इसे एकेडमी अवॉर्ड के नाम से ही जाना जाता था। ये सम्मान हासिल करने वाले पहले एक्टर थे एमिल जेनिंग्स। उन्हें फिल्म द लॉस्ट कमांड के लिए ऑस्कर से नवाजा गया था।
Leave a comment