Search KhabarFast

Press ESC to close

Oppo Pad 6F का इंतजार खत्म! BIS लिस्टिंग ने खोले सारे राज, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Oppo Pad 6F का इंतजार खत्म! BIS लिस्टिंग ने खोले सारे राज, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Oppo Pad 6F: Oppo भारत में अपनी Reno 17 सीरीज को अगले महीने यानी दिसंबर में लॉन्च कर सकता है। कंपनी इसके अलावा अपने एक और डिवाइस को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। चीनी कंपनी का यह टैबलेट हाल ही में BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड पर देखा गया है। लिस्टिंग में इस टैबलेट के कई फीचर्स भी रिवील हुए हैं।

BIS पर हुआ लिस्ट

ओप्पो के इस अपकमिंग टैबलेट को मॉडल नंबर OPD2605 के नाम से BIS पर देखा गया है। इस टैबलेट को भारत में Oppo Pad 6F के नाम से पेश किया जा सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह टैबलेट मई में लॉन्च हुए Oppo Pad 6 का टोन्ड डाउन वर्जन हो सकता है।Oppo Pad 6F को इससे पहले कई और सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। इस टैबलेट को मलेशिया के SIRIM, थाइलैंड के NBTC जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी लिस्ट किया जा चुका है। BIS पर दिखने से साफ है कि इसका इंडिया लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है।

मिलेगा 12.1 इंच का डिस्प्ले?

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इस टैबलेट के फीचर्स Oppo Pad 6 की तरह होंगे। हालांकि, कुछ हार्डवेयर फीचर में बदलाव देखने को मिल सकता है।Oppo Pad 6F में कंपनी 12.1 इंच का IPS LCD डिस्प्ले यूज कर सकती है। यह डिस्प्ले भी 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी Oppo Pad 6F Lite एडिशन पर भी काम कर रही है।मई में लॉन्च हुए Pad 6 की कीमत CNY 3499 यानी लगभग 49,000 रुपये से शुरू होती है। ऐसे में Pad 6F की कीमत इससे कम रहने की उम्मीद है।

Also read: NVIDIA Share Crash: NVIDIA में 270 अरब डॉलर की गिरावट का खतरा, भारतीय निवेशकों को लग सकता है डबल झटका

Oppo Pad 6 के फीचर्स

रेफरेंस के लिए Oppo Pad 6 के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की है। यह टैबलेट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज से लेकर 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन में आता है।कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इसमें 8MP का रियर और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है। इसमें 10,420mAh की दमदार बैटरी और 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कैसा दिखेगा iPhone 18? लॉन्च से पहले लीक हुईं डमी यूनिट्स, Air 2 में भी बड़े बदलाव?

iPhone 18 First Look: Apple के अपकमिंग फोन iPhone 18 और iPhone Air 2 का फर्स्ट लुक लॉन्च से पहले ही सामने आ गया है। दोनों फोन के डमी यूनिट्स लीक हो गए हैं, जिसमें इनके डिजाइन का खुलासा हुआ है।Apple iPhone Air 2 और iPhone 18 को अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों फोन पिछले साल आए iPhone Air और iPhone 17 के अपग्रेड होंगे।

आज क्यों बंद है शेयर बाजार? NSE-BSE के साथ सोने-चांदी में भी नहीं होगी ट्रेडिंग?

Stock Market open or Close Todayआज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट बंद है। दलाल स्ट्रीट में आज छुट्टी है। NSE और BSE पर आज ट्रेडिंग नहीं होगी।शेयर बाजार में आज भारतीय निवेशक कारोबार नहीं कर पाएंगे। कारण कि दिवाली-बालिप्रतिपदा के मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद रहेंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast