Stock Market open or Close Today: आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट बंद है। दलाल स्ट्रीट में आज छुट्टी है। NSE और BSE पर आज ट्रेडिंग नहीं होगी।शेयर बाजार में आज भारतीय निवेशक कारोबार नहीं कर पाएंगे। कारण कि दिवाली-बालिप्रतिपदा के मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद रहेंगे। आज इक्विटी, डेरिवेटिव्स, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) और डेट मार्केट में भी कारोबार बंद रहेगा।
कमोडिटी मार्केट भी बंद, सोना-चांदी में नहीं होगी ट्रेडिंग
आज स्टॉक मार्केट की तरह घरेलू कमोडिटी मार्केट भी दिनभर बंद रहेगा। यानी इस दौरान सोने और चांदी की ट्रेडिंग नहीं होगी। MCX और NCDEX पर भी आज कोई कारोबार नहीं होगा।
रविवार को खुला था बाजार, हुई थी मुहूर्त ट्रेडिंग
दिवाली के अवसर पर रविवार, 8 नवंबर को दोनों एक्सचेंजों ने मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए विशेष सत्र आयोजित किया था। इस दौरान सीमित समय के लिए शेयरों की खरीद-बिक्री हुई। कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रही, लेकिन अंत तक शुरुआती बढ़त कायम नहीं रह सकी। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली नुकसान के साथ बंद हुए।इसके अगले दिन सोमवार को बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। पिछले सप्ताह की जोरदार तेजी के बाद कुछ निवेशकों ने मुनाफा निकालने के लिए बिकवाली की, जिससे बाजार पर दबाव दिखा।
Also read: Oppo Pad 6F का इंतजार खत्म! BIS लिस्टिंग ने खोले सारे राज, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
नवंबर में एक और दिन रहेगी बाजार की छुट्टी
नवंबर में दिवाली-बालिप्रतिपदा के अलावा 24 तारीख को भी NSE और BSE बंद रहेंगे। इस दिन श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। इस तरह नवंबर में शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियों के अतिरिक्त दो कारोबारी दिन बाजार बंद रहेगा। इसके बाद दिसंबर में क्रिसमस के अवसर पर 25 तारीख को दोनों एक्सचेंजों में अवकाश रहेगा।