Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: 9 रजत जयंती पार्क और 36 करोड़ की योजनाएं...सचिन गुप्ता ने CM धामी का जताया आभार; बोले - उत्तराखंड के शहर बनेंगे स्वच्छ और सुंदर

Uttarakhand News: 9 रजत जयंती पार्क और 36 करोड़ की योजनाएं...सचिन गुप्ता ने CM धामी का जताया आभार; बोले - उत्तराखंड के शहर बनेंगे स्वच्छ और सुंदर

Clean and Green Uttarakhand: उत्तराखंड भाजपा प्रदेश संयोजक (निकाय प्रकोष्ठ) सचिन गुप्ता ने योगनगरी ऋषिकेश में प्रदेश के चार जनपदों के नौ नगर निकायों में रजत जयंती पार्कों के लोकार्पण और ₹36 करोड़ की लागत से सात महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण के लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का सहृदय आभार व्यक्त किया है। सचिन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह कदम विशेष रूप से देहरादून सहित पूरे प्रदेश के शहरी विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

प्रेस को जारी एक बयान में निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सचिन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सभी नगर निकायों को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर और उच्च स्तरीय नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। ऋषिकेश से देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जनपद के निकायों को मिली सौगातें इसी विजन का हिस्सा हैं।   

Also read: Uttarakhand News: कूड़े के ढेर से खूबसूरत पार्क तक...उत्तराखंड के 9 शहरों को CM धामी की बड़ी सौगात, 36 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

सचिन गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में धामी सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में बेहतर सड़क एवं ड्रेनेज व्यवस्था, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management), सीवरेज व्यवस्था, पार्कों के विकास और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था (Modern Lighting) पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार के डबल इंजन के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है।

भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने विश्वास जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के इन प्रयासों से प्रदेश का प्रत्येक नगर निकाय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने में सक्षम बन रहा है। आने वाले समय में उत्तराखंड के शहर विकास के साथ-साथ स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की पूरे देश में एक नई मिसाल बनेंगे। इस जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी विजन के लिए संपूर्ण निकाय प्रकोष्ठ और प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री की आभारी है।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: कूड़े के ढेर से खूबसूरत पार्क तक...उत्तराखंड के 9 शहरों को CM धामी की बड़ी सौगात, 36 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 10 नवंबर 2026 मंगलवार को ऋषिकेश के चन्द्रेश्वरनगर में आयोजित कार्यक्रम में देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर एवं उत्तरकाशी जनपद के 9 नगर निकायों में विकसित देवभूमि रजत जयंती पार्कों को जनता को समर्पित किया।

होटल जैसी लग्जरी और पानी में भी चलने वाली SUV अनंत सिंह देंगे दामाद को, जानें Land Rover Defender की खासियत

Bihar News:बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर 2026 को होने जा रही है। इस शादी में मेहमानों की खातिरदारी से लेकर महंगे तोहफों तक की खूब चर्चा हो रही है। सबसे ज्यादा सुर्खियां उस लग्जरी कार की हैं, जो अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को गिफ्ट करने वाले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast