Search KhabarFast

Press ESC to close

एक बार फिर कपिल शर्मा तोड़ सकते हैं अपने फैंस का दिल, बंद हो सकता है 'The Kapil Sharma Show'

एक बार फिर कपिल शर्मा तोड़ सकते हैं अपने फैंस का दिल, बंद हो सकता है 'The Kapil Sharma Show'

नई दिल्ली:  अगर आप हर शनिवार और रविवार को सब कामकाज छोड़ कपिल शर्मा के हंसगुल्ले लेने के लिए टीवी के सामने चिपक जाते हैं, तो यह आपके लिए एक बुरी खबर है। जानकारी के अनुसार ‘द कपिल शर्मा शो’ जल्द बंद हो सकता है और अगर ऐसा होता है तो हर हफ्ते लोगों को हंसी की डोज नहीं मिलेगी। आखिर ऐसा क्यों होने वाला है। हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर अपने यूएस-कनाडा टूर के बारे में घोषणा की है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा है, ‘साल 2022 में अपने यूएस-कनाडा टूर के बारे में घोषणा करते हुए मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है। जल्द ही आप लोगों से मुलाकात होगी’। ये टूर 11 जून से शुरू होगा और 3 जुलाई तक चलेगा। हालांकि, शो के बंद होने को लेकर कपिल ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। कहा जा रहा है कि कॉमेडियन अपने इस कॉमेडी शो से एक छोटा ब्रेक लेंगे।

बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' फरवरी 2021 के दूसरे हफ्ते में ऑफ-एयर हो गया था। यह शो लोगों का हमेशा से ही फेवरिट रहा। लॉइव ऑडियंस इस शो का एक अहम फैक्टर थीं, लेकिन कोरोना महामारी के कारण लाइव ऑडियंस हटा दी गईं। फिल्में भी रिलीज नहीं हो रही हैं, जिस कारण कोई भी बॉलिवुड स्टार फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं आ रहा है। इसलिए मेकर्स ने फैसला किया कि इस वक्त ब्रेक लेना ज्यादा सही रहेगा और तब वापसी करेंगे, जब सारी चीजें एक बार सही हो जाएंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना गाना सभी प्लेटफार्म से हटाने के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।

सलमान खान के स्टाइल में नया तड़का...₹41 लाख की घड़ी पहन खींचा सबका ध्यान, जानें क्यों हैं ये इतना खास

Salman Khan Luxury Watch: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपनी लग्जरी स्टाइल से फैंस को चौंका दिया है। एक्टर ने हाल ही में Jacob & Co. के साथ अपनी खास साझेदारी में तैयार की गई एक कस्टम लिमिटेड एडिशन घड़ी का खुलासा किया है।

फायरिंग केस के बाद रोहित शेट्टी का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, बढ़ा सस्पेंस; कहा - रियल लाइफ में ही एक्शन-कॉमेडी...

Rohit Shetty Cryptic Message: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी ने एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फैंस और इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। दरअसल, फरवरी में उनके जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के दो महीने बाद रोहित ने अपनी जिंदगी पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast