
नई दिल्ली : पूरी दुनिया में कोरोना का कहर है. वहीं भारत में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45,903 नए मामले सामने आए है. साथ ही 490 मरीजों की मौत हुई है. अब तक कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1,26,611 पर पहुंच गई है.
आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 8,591,075 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 48,405 पहुंच गई है. साथ ही अभी देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 5,09,673 है.
वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5023 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हुई है. दिल्ली में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,43,552 हो गई है. साथ ही अब तक कोरोना से 7060 लोगों की मौत हो चुकी है.

Leave a comment