Coronavirus Updates : देश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 84 लाख 11 हज़ार के पार, जानें पिछले 24 घंटे में कितने आए नए मामले

Coronavirus Updates :  देश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 84 लाख 11 हज़ार के पार, जानें पिछले 24 घंटे में कितने आए नए मामले

नई दिल्ली :  पूरी दुनिया में कोरोना का कहर है. वहीं भारत में भी कोरोना का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 47 हज़ार 638 मामले सामने आए हैं. वहींपिछले 24 घंटों में 670 कोरोनामरीज़ों की मौत हुई है.  

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 84 लाख 11 हज़ार 724  तक पहुंच गई हैं. वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 24 हज़ार 985 हो गई है.  साथ ही देश मे अब तक 77 लाख 65 हज़ार 966 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हुए हैं.

वहीं देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,715 नए मरीज सामने आए है. साथ ही 66 मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4,16,653 हो गई है. वहीं अब तक कुल 6,769 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं.

देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में अब तक 17,03,444 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 44,804 लोगों की मौत हुई है. 

Leave a comment