8th Pay Commission: मोदी सरकार ने साल 2025, 3 नवंबर को 8वें वेतन आयोग के गठक को मंजूरी और आयोग को इसकी सिफारिशों की रिपोर्ट पेश करने के लिए 18 महीने का समय दिया था। वहीं अब इसको 12 महीने यानी की एक साल बीत चुके हैं। लेकिन केंद्रीय कर्मचारी अभी भी वेतन संसोधन और बढ़ती हुई सैलरी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं मामले को लेकर आयोग के बैठकों का सिलसिला जारी हैं। परंतु अभी भी सैलरी स्ट्रक्चर अभी तक साफ़ नहीं हो पाया हैं। 8th Pay Commission को 18 महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करनी है और इसमें एक साल बीत चुके हैं।
कब बढ़कर आएगी सैलरी
8वें वेतन आयोग गठन के बाद इस काम के लिए 18 महीने का समय दिया गया था और ये डेडलाइन मई 2027 है, यानी अब इसमें छह महीने ही बचे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता हैं की सैलरी कब बढ़कर आएगी। जिसका इंतजार केंद्रीय कर्मचारी कर रहे हैं। बता दें की 18 महीने में 8 वें वेतन आयोग को रिपोर्ट देनी हैं। इसके अलावा जानकारी के मुताबिक़ कर्मचारियों को सैलरी हाइक ऑटोमैटिक नहीं मिलेगा। मामला ये हैं की पहले सरकार उसकी जांच करेगी और फिर तय करेगी कि उन्हें पूरी तरह से स्वीकार किया जाए या फिर संशोधन के साथ मंजूरी दे जाए और केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही वेतन में हाइक की तस्वीरें साफ़ हो जाएंगी।
Also read: दिवाली के छुट्टी के बाद बैंक खुला हैं या बंद ?, जानिए इस हफ्ते कब-कब कितने दिन बैंक रहेंगे बंद
कितनी बढ़ेगी सैलरी
8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी ये सरकार के तरफ से अभी साफ़ नहीं किया गया हैं। हालाकिं 6वा वेतन आयोग लागू होने के बाद औसत वेतन में करीब 40% इजाफा दिखा था. 7वें वेतन आयोग ने 2.57 के फिटमेंट फैक्टर के साथ कर्मचारियों को करीब 23-25% का सैलरी हाइक मिला था। इस हिसाब से एक्सपर्ट का कहना हैं की अब 8वें वेतन आयोग में सबसे बड़ी डिमांड Fitment Factor को 3.83 करने की है, अगर ऐसा होता है, तो फिर सैलरी में बंपर बढ़ोतरी सकती हैं।