अब मुंबई और पूणे की दूरी सिर्फ 35 मिनट में

अब मुंबई और पूणे की दूरी सिर्फ 35 मिनट में

मुंबई से पूणे की दूरी अब सिर्फ 35 मिनट तक की रह गई है। जी हां महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र की जनता को एक नायाब तोहफा दिया है जिसमें वहां के लोग अब मुंबई से पूणे सिर्फ 35 मिनट में पहुंच सकेंगे।

महाराष्ट्र सरकार ने वर्जिन हाइपरलूप वन-डीपी वर्ल्ड कंसोर्टियम को पुणे-मुंबई हाइपरलूप परियोजना के ऑरिजिनल प्रोजेक्ट प्रॉपनेंट (OPP) के रूप में मंजूरी दे दी है।

आपको बता दे कि अगर ये प्रोजेक्ट सफल हो जाता है तो भारत ऐसा पहला देश होगा जो कि हाइपरलूपपैसेंजर सिस्टम का इस्तेमाल करेगा।और अभी तक इसका कमर्शियल भी लॉन्च नहीं किया गया है।इस पहल से करीब 36 बिलियन डॉलर के रोजगार पैदा होंगे और बेरोजगारी पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

वही इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि महाराष्ट्र दुनिया की पहली जगह होगी जहां हाइपरलूप पैसेंजर सिस्टम लॉन्च होगा। उन्होंने कहा कि ये हम भारतवासियों के लिए गौरव की बात है। आपको बता दे कि अब तक मुंबई और पूणे को सड़क मार्ग से 3.5 घंटे का समय लगता है। वर्जिन हाइपरलूप का कहना है कि महाराष्ट्र को इसके कॉमपोनेंट बनाने का मौका मिलेगा जिससे वह इसे एक्सपोर्ट भी कर सकेंगे।

Leave a comment