Search KhabarFast

Press ESC to close

हाउसवाइफ नहीं! नौकरीपेशा हैं AS Khan, खान सर ने खोला राज

हाउसवाइफ नहीं! नौकरीपेशा हैं AS Khan, खान सर ने खोला राज

Khan Sir Wife AS Khan News:  बिहार की राजधानी पटना में मशहूर शिक्षक खान सर ने अपनी शादी के बाद एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें करीब 5000लोग शामिल हुए। यह पहली बार था जब खान सर अपनी पत्नी के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए। इस रिसेप्शन में राजनीति, फिल्म, शिक्षा और प्रशासन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल रही।

खान सर की पत्नी: पहली बार दुनिया के सामने

खान सर ने हाल ही में अपनी शादी की घोषणा की थी, जिसके बाद उनके प्रशंसक और स्टूडेंट्स उनकी पत्नी के बारे में जानने को उत्सुक थे। 2जून की शाम को पटना में आयोजित इस रिसेप्शन में खान सर ने अपनी पत्नी, AS Khan, को पहली बार दुनिया से मिलवाया। उनकी पत्नी बिहार के सीवान जिले की रहने वाली हैं और झगरहवा बर में उनका घर है। खान सर का ननिहाल भी सीवान में ही है।

हाउसवाइफ नहीं, नौकरीपेशा हैं खान सर की पत्नी

शादी की घोषणा के बाद यह अफवाह उड़ी थी कि खान सर की पत्नी हाउसवाइफ हैं और उनसे ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं। लेकिन खान सर ने इन अटकलों को साफ तौर पर खारिज कर दिया। एक वीडियो में जब एक स्टूडेंट ने पूछा कि क्या उनकी पत्नी भोज में शामिल होंगी, तो खान सर ने मजाकिया अंदाज में कहा, "अगर ऑफिस नहीं गईं तो जरूर रहेंगी। मैं थोड़े कहूंगा कि ऑफिस छोड़कर मेरे साथ चलो।" इस बयान से साफ हुआ कि उनकी पत्नी नौकरी करती हैं। चर्चा है कि वह पटना में किसी सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शांत और विनम्र हैं AS Khan

रिसेप्शन के दौरान खान सर की पत्नी AS Khan पूरे समय घूंघट में रहीं। वह शांत, परिपक्व और विनम्र स्वभाव की हैं। खान सर के मजेदार और मस्ती भरे अंदाज को सुनकर वह मुस्कुराती नजर आईं। इस आयोजन ने न केवल खान सर की लोकप्रियता को दर्शाया, बल्कि उनकी निजी जिंदगी में भी लोगों की उत्सुकता को बढ़ाया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह को लेकर राम चरण की जुबान फिसली, फैंस ने भी लिए मजे; मांगी माफी, बोले - मैं थोड़ा...

साउथ सुपरस्टार Ram Charan एक इवेंट के दौरान हुई गलती को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ‘पेड्डी’ इवेंट में Jasprit Bumrah का नाम लेने में हुई चूक के बाद सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया गया। मामला बढ़ने पर राम चरण ने आधी रात सोशल मीडिया के जरिए बुमराह से माफी मांगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘भुलक्कड़’ बताते हुए कहा कि गलती अनजाने में हुई।

Sapna Choudhary की शादी-शुदा जिंदगी में आई दरार? तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच सपना चौधरी ने पति के नाम का टैटू हटाने का फैसला लिया है। उनके बयान ‘रुकावट को हटाना जरूरी है’ ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। फैंस लगातार उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस हुए परेशान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। सोमवार को अचानक सलमान खान का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट बेंगसलमांखां कुछ समय के लिए गायब हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast