Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: हरियाणा में 6 आईएएस, 18 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, पानीपत और पलवल के डीसी भी बदले

HARYANA NEWS: हरियाणा में 6 आईएएस, 18 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, पानीपत और पलवल के डीसी भी बदले

HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार ने 6 आईएएस और 18 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पानीपत के उपायुक्त पर्यावरण विभाग के निदेशक तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग में विशेष सचिव वीरेंद्र कुमार दहिया को सचिवालय स्थापना में विशेष सचिव, पर्यावरण विभाग का निदेशक तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

वर्तमान में पलवल के उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को पानीपत का उपायुक्त लगाया गया है। वित्त विभाग में विशेष सचिव तथा हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर को पलवल का उपायुक्त बनाया गया है। सचिवालय स्थापना में अतिरिक्त सचिव, हैफेड में सतर्कता अधिकारी तथा राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक सम्वर्तक सिंह खंगवाल को एचएसवीपी, फरीदाबाद का प्रशासक तथा शहरी संपदा, फरीदाबाद का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के मिशन निदेशक शाश्वत सांगवान को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त उन्हें नागरिक संसाधन सूचना विभाग में अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। हिसार के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी उत्सव आनंद को पलवल का अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी लगाया गया है।

एचसीएस अधिकारियों में, नगर निगम हिसार में अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, हिसार लगाया गया है। नागरिक उड्डयन विभाग, खान एवं भूविज्ञान तथा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग में अतिरिक्त निदेशक मनीष कुमार लोहान को नागरिक उड्डयन विभाग में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। हाउसिंग फॉर ऑल में अतिरिक्त निदेशक (स्थापना) तथा मुख्यमंत्री अन्त्योदय परिवार उत्थान योजना की अतिरिक्त मिशन निदेशक रुचि सिंह बेदी को आबकारी एवं कराधान विभाग में अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

आबकारी एवं कराधान विभाग में फ्लाइंग स्क्वाड ऑफिसर आशुतोष राजन को विकास एवं पंचायत विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। शाहबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शंभू को चकबंदी एवं भू-अभिलेख विभाग में अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे अनिल कुमार यादव को नगर निगम, एनआईटी फरीदाबाद मे संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे डॉ. कुलदीप सिंह को व्यासपुर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे मनोज कुमार-प्रथम को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए नारनौल लगाया गया है। व्यासपुर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जसपाल सिंह को छछरौली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। पेहोवा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अनिल कुमार दून को जिला नगरायुक्त, जीन्द लगाया गया है।

हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद, पंचकूला की रजिस्ट्रार अंकिता अधिकारी को स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। छछरौली के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रोहित कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट, हिसार लगाया गया है। फर्म एवं समितियां, गुरुग्राम के जिला रजिस्ट्रार अमित मान को नगर निगम फरीदाबाद का सचिव लगाया गया है। सहकारी चीनी मिल सोनीपत के प्रबंध निदेशक अनमोल को जिला परिषद सोनीपत तथा डीआरडीए सोनीपत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे अप्रतिम सिंह को नूंह का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। करनाल की सिटी मजिस्ट्रेट मोनिका को फ्यूचर डिपार्टमेंट में संयुक्त निदेशक लगाया गया है। गुहला के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) प्रमेश सिंह को कैथल का सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

कुरुक्षेत्र के सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार को एचएसवीपी कुरुक्षेत्र में संपदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि आईएएस (वेतन) नियम, 2016 के तहत एचएसवीपी, फरीदाबाद के प्रशासक एवं अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा, फरीदाबाद के पद को आईएएस वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा सरकार ने रविवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS और HCS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा 25 मई 2026 को जारी आदेश के तहत कई जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) समेत वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में दिख रही स्वच्छता की मिसाल, श्रद्धालु निभा रहे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Uttarakhand News: देवभूमि उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को एक माह पूर्ण हो चुका है। इस दौरान देश-विदेश से पहुंचे 22 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ, भगवान बदरीविशाल, मां गंगोत्री एवं मां यमुनोत्री के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं, यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष जागरूकता भी देखने को मिल रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast