Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: 26 मई को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान की चेतावनी

Kal Ka Mausam: 26 मई को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान की चेतावनी

Kal Ka Mausam: इन दिनों देश में लोग गर्मी से झुलस रहे है। लू औ तपती गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 26 मई यानी कल देश के 13 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी जारी है। साथ ही कई राज्यों में 50 से 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में मौसम अचानक खराब हो सकता है। कई जगहों पर बिजली गिरने और बवंडर जैसी स्थिति बनने का भी खतरा बताया गया है।  साथ ही अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में 26 मई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

Also read: Weather Update:दिल्ली-NCR में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, देश के इन राज्यों में भी गर्मी से मिलेगी राहत

मैदानी इलाकों में अलर्ट 

मौसम विभाग ने एक तरफ कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में लोगों को सूरज की तपसी झेलनी पड़ सकती है। कल राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 26 मई को लू का अलर्ट जारी किया है।

बिहार में विशेष अलर्ट 

बिहार को लेकर मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया है।  यहां कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। वहीं पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

131 हस्तियों को किया गया पद्म पुरस्कार से सम्मानित, धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण

Nation Awardess 2026: देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सोमवार को कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने सभी हस्तियों को सम्मानित किया। ये पुरस्कार कला,साहित्य, चिकित्सा, विज्ञान और खेल सहित विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों को दिया गया।

अब दिल्ली टू चंडीगढ़ सिर्फ 3 घंटे में, दिल्ली-अमृतसर-कटरा के बीच फैलेगा एक्सप्रेस-वे का जाल

Delhi-Amritsar Expressway: अब राजधानी दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच दूरी सिर्फ 2 घंटे में तय हो सकती है। क्योंकि एक्सप्रेस-वे का बड़ा नेटवर्क तैयार होने जा रहा है। दिल्ली-अमृतसर-कटरा के बीच यात्रा का समय 5-6 घंटे से घटकर 2 घंटे का हो जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast