Delhi-Amritsar Expressway: अब राजधानी दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच दूरी सिर्फ 2 घंटे में तय हो सकती है। क्योंकि एक्सप्रेस-वे का बड़ा नेटवर्क तैयार होने जा रहा है। दिल्ली-अमृतसर-कटरा के बीच यात्रा का समय 5-6 घंटे से घटकर 2 घंटे का हो जाएगा।
भारत का सबसे बड़े रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक ये रूट लगभग 38905 करोड़ रुपए की लागात से तैयार किया जाएगा। हाईवे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाने के अनुकूल बनाया जाएगा।
दिल्ली से कटरा जाना होगा आसान
बदले हुए रूट प्लान के मुताबिक, दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री पहले द्वारका एक्सप्रेसवे लेंगे, फिर अर्बन एक्सटेंशन रोड और कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे से जुड़ेंगे। वहां से गाड़ियां दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्स्प्रेसवे पर मिलेंगी और फिर ट्रांस-हरियाणा हाईवे से अंबाला और चंडीगढ़ की तरफ जुड़ेंगी। इसके अलावा पंजाब और जम्मू-कश्मीर की यात्रा करना आसान हो जाएगा। दिल्ली से अमृतसर का सफर करीब 4 घंटे का होगा, जबकि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दिल्ली से कटरा का सफर 6 घंटे में हो सकता है।
Also read: Trump Invitation to Modi: अमेरिका से पीएम मोदी के लिए बड़ा संदेश, ट्रंप ने व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता
2027 तक निर्माणा कार्य पूरा करने का लक्ष्य
बता दें कि पहले बड़े पैमाने पर एक्सप्रेसवे के डेवलपमेंट में पंजाब के कुछ हिस्सों में जमीन अधिग्रहण और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बाढ़ की वजह से देरी हुई थी। वहीं, एनएचएआई के अधिकारियों ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि निर्माण कार्य फिर से तेज हो गया है। काम अब मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। एक्सप्रेसवे नेटवर्क पूरे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में कनेक्टिविटी को नया अयाम देगा। कम सफर के समय से टूरिज्म और लॉजिस्टिक्स में सुधार होने का भी अवसर है।