Search KhabarFast

Press ESC to close

NPS में करोड़ों का घोटाला! पेंशनर्स का पैसा डूबा?, ट्रस्ट से आया फोन, फिर जो हुआ...

NPS में करोड़ों का घोटाला! पेंशनर्स का पैसा डूबा?, ट्रस्ट से आया फोन, फिर जो हुआ...

NPS Scam Alert: देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए NPS को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। NPS में 800 करोड़ के निवेश में लापरवाही के आरोपों के बाद अब NPS ट्रस्ट की तरफ से कार्रवाई का आश्वासन मिला है। AINPSEF यानी ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉई फेडरेशन ने दावा किया है कि NPS ट्रस्ट के एक सदस्य ने फोन पर इस मामले में जांच का आश्वासन दिया है और कहा है कि अगर गड़बड़ी हुई है, गलत हुआ है तो मामले में कार्रवाई होगी।

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला NPS यानी नेशनल पेंशन स्कीम में किए जाने वाले करोड़ों के निवेश को लेकर लापरवाही बरतने से जुड़ा है। ।AINPSEF ने 17,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश पर सवाल उठाए थे और सरकार को पत्र लिखकर CAG जांच कराने की मांग की है। फेडरेशन ने वित्त मंत्रालय की ओर से 8 जुलाई 2026 को UPS कॉर्पस में जमा कराए गए 800 करोड़ रुपये का भी मुद्दा उठाया है। संगठन का आरोप है कि 16 जुलाई तक ये रकम निवेश नहीं की गई और इस देरी के चलते ब्याज के तौर पर करोड़ों का नुकसान हुआ। AINPSEF के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने ट्रस्ट के चेयरमैन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

Also read: Delhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली...AQI 307 के पार, चांदनी चौक सबसे ज्यादा प्रदूषित; इन इलाकों में भी बिगड़े हालात

AINPSEF का दावा - ट्रस्ट से मिला कार्रवाई का आश्वासन

डॉ. मंजीत सिंह पटेल ने कहा कि इस मामले में जांच होगी, कर्मचारियों को ये भरोसा है। NPS में देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों की मेहनत का पैसा लगा है। पेंशन के नाम पर हर महीने की सैलरी से काटी जाने वाली रकम, जो करोड़ों में होती है, उसको लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। उनका कहना है कि पेंशन फंड के नाम पर मोटी पूंजी, नए-नए स्टार्टअप्स में उड़ेल दी जाए तो ये ठीक बात नहीं। इन्हीं वजहों से ट्रस्ट के चेयरमैन की भूमिका पर संदेह होता है। डॉ. पटेल ने कहा कि NPS ट्रस्ट की ओर से मामले में कार्रवाई का आश्वासन मिला है। इस संबंध में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट भी लिखी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली...AQI 307 के पार, चांदनी चौक सबसे ज्यादा प्रदूषित; इन इलाकों में भी बिगड़े हालात

Delhi Air Quality: सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के सुबह 7:00 बजे के डेटा के मुताबिक, आज 10 नवंबर 2026 मंगलवार सुबह दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 307 रिकॉर्ड किया गया, जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में है। रविवार को दिवाली सेलिब्रेशन के बाद दिल्ली की एयर क्वालिटी खराब हो गई।

Aaj Ka Mausam 10 November: 17 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम...दक्षिण से पूर्वोत्तर तक बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें दिल्ली में कैसा रहेगा वेदर

10 November Weather Update: इस वक्त देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। दक्षिण से लेकर उत्तर तक मौसम के कई रंग देखें जा सकते है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 10 नवंबर 2026 मंगलवार के लिए मौसमी अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार, दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दूसरी तरफ, उत्तर भारत में श्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही है। तो चलिए IMD से जानते है कैसा रहेगा आज का मौसमय़

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast