‘किसी की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं’, UN में भारत की पाकिस्तान और तुर्की को चेतावनी

‘किसी की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं’, UN में भारत की पाकिस्तान और तुर्की को चेतावनी

India in UN: हाल ही में कश्मीर को लेकर तुर्की और पाकिस्तान ने बयान दिया था जिसके बाद भारत ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र के मंच पर से कश्मीर के मामले पर पाकिस्तान और तुर्की को फटकार लगाई है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि ये उनका आंतरिक मामला है जिसमें किसी भी देश को दखल नहीं देना चाहिए।

तुर्की कोदी चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद के 55वें सत्र को संबोधित करते हुए भारत की प्रतिनिधि अनुपमा सिंह ने कहा इससे पहले भी पाकिस्तान ने विभिन्न मुद्दों पर कश्मीर का मामला उठाया है लेकिन इस बार तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया। पड़ोसी देश पाकिस्तान की सख्त आलोचना करते हुए भारत ने तुर्की को भी चेतावनी दी कि वह भारत के आंतरिक मामलों में दखल नहीं दे।

पाकिस्तान पर बोला हमला

 उन्होंने कहा कि एक ऐसा देश जिसने अपने ही अल्पसंख्यकों के व्यवस्थित उत्पीड़न को संस्थागत बना दिया है।जिसका उदाहरण अगस्त 2023 में पाकिस्तान के जारनवाला में अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के खिलाफ बड़े पैमाने पर की गई क्रूरता थी, जब 19 चर्चों को नष्ट कर दिया गया और 89 ईसाई घरों को जला दिया गया। एक ऐसा देश जो आतंकवादियों को पनाह देता है और यहां तक कि उनका समर्थन भी करता है, उसका भारत पर टिप्पणी करना हर किसी के लिए एक विरोधाभास है।

किसी की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं

उन्होंने आगे कहा कि जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख का पूरा केंद्रशासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। केंद्रशासित जम्मू कश्मीर में सामाजिक और आर्थिक विकास सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने संवैधानिक उपाय किए गए हैं। ये भारत के आंतरिक मामले हैं और इनमें किसी की भी दखलअंदाजी हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Leave a comment