बिहार में आज हो सकता हैं नीतीश मंत्रिमंडस का विस्तार, ये मंत्री लेंगे शपथ

बिहार में आज हो सकता हैं नीतीश मंत्रिमंडस का विस्तार, ये मंत्री लेंगे शपथ

Nitish Cabinet Expansion: आज बिहार मेंनीतीश कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। इस दौरान कई नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। सबसे खास चेहरा समस्तीपुर से एलजेपी सांसद प्रिंस राज का होगा। बता दें, प्रिंस राज चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं। भाजपा प्रिंस राज को अब बिहार सरकार में मंत्री बनाने जा रही है। इसके अलावा जीतनराम मांझी की पार्टी को भी एक और मंत्री पद मिल सकता है।

चिराग पासवान को मिलेगी सीट

सीट शेयरिंग पर बिहार राज्य में सहमति बन गई है। बुधवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और चिराग पासवान की मुलाकत के बाद ये साफ हो गया है कि बिहार में एलजेपी के खाते की सभी सीटें चिराग पासवान को मिलेंगी। वहीं, पशुपति को भाजपा ने राज्यपाल बनाने या राज्यसभा सीट देने की पेशकश की है। कहा जा रहा है कि अब बिहार में सीटों का बंटवारा पूरी तरह तय हो चुका है।

ये मंत्री ले सकते हैं शपथ

नीतीश कुमार के कैबिनेट विस्तार में एलजेपी से प्रिंस राज के अलावा जेडीयू से अशोक चौधरी, जमां खा, रत्नेश सदा, महेश्वर हजारी, सुनील कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, शीला मंडल, जयंत राज आदि मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा भाजपा के कोटे से मंगल पांडे, नितिन नवीन, प्रमोद कुमार के साथ कुछ और नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। बता दें, जीतन राम मांझी की पार्टी को भी एक और मंत्री पद मिल सकता है। सूत्रों का दावा है कि संभावित मंत्रियों की सूची बीजेपी-जेडीयू की ओर से राजभवन भेज दी गई है।

Leave a comment