
Nirbhaya Mother on Kolkata Rape Case: कोलकता ट्रेनी डॉक्टर से रेप और फिर बाद में हत्या कर देने के मामले को लेकर देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। दूसरी ओर इस मामले पर अलग-अलग लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। इस बीच निर्भया की मां का बयान सामने आया है। उन्होंने जब तक केंद्र और राज्य सरकारें रेपिस्ट के लिए अदालत से त्वरित सजा की मांग को लेकर गंभीर नहीं होंगी, तब तक देश के विभिन्न हिस्सों में हर दिन ऐसी क्रूरता होती रहेगी। निर्भया की मां ने कहा, ‘जब कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं और उनके साथ ऐसी बर्बरता की जाती है, तो देश में महिला सुरक्षा की स्थिति को समझा जा सकता है। बता दें, इस मामले की जांच अब CBI कर रही है।
निर्भया की मां ने क्या कहा?
निर्भया की मां आशा देवी ने सीएम ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा, ‘ममता बनर्जी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपने अधिकार का इस्तेमाल करने के बजाय जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। ममता बनर्जी इस मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए विरोध कर रही हैं। वह खुद एक महिला हैं। उन्हें राज्य के मुखिया के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वह स्थिति को संभालने में विफल रही हैं।’ गौरतलब है कि सीएम ममता बनर्जी ने महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए शुक्रवार को कोलकाता में मौलाली से डोरिना क्रॉसिंग तक एक रैली का नेतृत्व किया था। उन्होंने दोषियों को फांसी देने की मांग की थी।
सेमिनार हॉल में मिली थी लाश
कोलकाता पुलिस ने अस्पताल के चौथे तल्ले के सेमिनार हॉल से मृत प्रशिक्षु डॉक्टर का शव बरामद किया था। मृत डॉक्टर की लाश बहुत ही बुरी हालत में थी। उसकी आंखों से खून निकल रहा था. उसकी पसलियां भी टूटी हुई थी। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कोलकाता पुलिस के सिविक वॉलेंटियर संजय राय को गिरफ्तार कर लिया।संजय रॉय को पुलिस ने उसके टूटे हुए ब्लूटूथ से पकड़ा था, पोस्टमार्टम के अनुसार, पीड़िता घटना के समय अस्पताल के सेमिनार हॉल में आराम कर रही थी, जो सुबह 3 से 5 बजे के बीच हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके मुंह, आंख और निजी अंगों से खून बह रहा था, उसके निजी अंगों में गहरा घाव था, जो जननांग यातना का संकेत देता है। उसके गले का कार्टिलेज भी टूट गया था।
Leave a comment