एक चट्टान...सौ शैतान... अजय देवगन की इस फिल्म नें लोगों का जीता दिल

एक चट्टान...सौ शैतान... अजय देवगन की इस फिल्म नें लोगों का जीता दिल

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म भोला को लेकर काफी लाइमलाइट बटोर रहे है। जहां एक तरफ कुछ दिन पहले इस फिल्म का टीजर सामने आया था। वहीं दूसरी ओर इसे लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं अब इस फिल्म का एक और पोस्ट मोशन पोस्ट रिलीज किया गया है, जिसमें अजय देवगन का लुक देखने को मिला है। इसके अलावा इस फिल्म को वन-मैन आर्मी की कहानी के रूप में दिखाया गया है, जो अलग-अलग रूपों में, इन्सान और अन्य दुश्मनों की भीड़ से लड़ता है। 

कैथी की रीमेक है अजय देवगन की भोला फिल्म

बता दें कि अजय देवगन की ये फिल्म भोला साउथ की सुपरहिट फिल्म कैथी की आधिकारिक हिन्दी रीमेक है। कैथी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जिसके बाद अजय देवगन ने इसे हिन्दी में बनाने का फैसला किया। फिल्म भोला का डायरेक्शन अजय देवगन खुद कर रहे है। अजय देवगन इससे पहले रनवे शिवाय जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी कर चुके है।

वन मैन आर्मी की कहानी है भोला

वहीं भोला सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक्शन करते नजर आएंगे। इस मूवी के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन ही है। कुछ दिनो पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था। अब फिल्म के कुछ और मोशन पोस्टर सामने आए है, जिसमें अजय देवगन का अलग लुक देखने को मिल रहा है। यह मूवी अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे एडवेंचरस मूवी मानी जा रही है। इसे वन मैन आर्मी की कहानी के रूप में दिखाया गया है, जो अलग-अलग रूपों में, इंसानों से लड़ता है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन के साथ तब्बू की केमेस्ट्री ऑडियंस को देखने को मिलेगी। दोनों की यह साथ में 9वीं फिल्म होगी।

Leave a comment