इस चिड़िया के पास है दुनिया का सबसे महंगा पंख, खरीदने वाले शख्स पर सरकार ने लगाई पाबंदी

इस चिड़िया के पास है दुनिया का सबसे महंगा पंख, खरीदने वाले शख्स पर सरकार ने लगाई पाबंदी

New Zealand Bird: दुनियाभर में कई सारी पक्षियां हैं जो अपनी खूबियोंके कारण जाने जाते है। ऐसे ही एक पक्षी के पंख की हाल ही में नीलामी की गई है, जिसके बाद से वो पंख दुनिया की सबसे महंगी पंखों में शामिल हो गया है। ये पंख न्यूजीलैंड की हुआया पक्षी का है, जो की अब विलुप्त हो चुकी हैं। पहले के समय में इन पक्षियों को काफी पसंद किया जाता था।

बता दें कि यह नीलामी 20 मई को वेब ऑक्सन हाउस में की गई थी। ऑक्सन हाउस ने बताया कि इस पंख की नीलामी की कीमत का अंदाजा 1 लाख 53 हजार लगाया जा रहा था, लेकिन सभी की सोच के परे इस पंख की नीलामी 23 लाख से ज्यादा रूपए में हुई है। ऑक्सन हाउस ने बताया कि हुआया पक्षी को आखिरी बार ऑफिशियली तौर पर 20वीं शताब्दी की शुरूआत में देखा गया था। 

लोगों के हाई स्टैंडर्ड को दिखाता था ये पंख

ऑकलैंड स्थित ऑक्सन हाउस के हेड ऑफ डेकोरेटिव आर्ट्स लिया मॉरिस ने कहा कि यह दुर्लभ हुआया पक्षी के पंख न्यूजीलैंड के प्राकृतिक इतिहास को दिखने का बेहद खूबसूरत उदाहरण है और हम सभी को इकोसिस्टम की नाजुकता की याद दिलाता है। मवेशी पक्षी के परिवार की हिस्सा हुआया पक्षी की तारीफ कई सारे लोगों ने की और यही सराहना इस पक्षी के लिए खराब साबित हो गया। माओरी जाति के लिए हुआया का पंख हाई स्टैंडर्ड को दर्शाता था, इस जाति के मुताबिक, सफेद रंग के पंख को केवल किसी बड़े आयोजन के दौरान बालों को सजाने में पहना जाता था।

पंख खरीदने वाले शख्स पर लगी पाबंदी

गौरतलब है कि इन पक्षियों के लिए सबसे खराब समय तब आया जब ड्यूक और डचेस ऑफ यॉर्क की टोपी में पंख पहने हुए तस्वीरें साल 1901 में सामने आई। इन पक्षियों को बचाने के लिए कई योजनाएं बनाई गई। पंख को राष्ट्रीय वस्तु के तौर पर देखा जाता है इसलिए इसको खरीदने और बेचने के लिए न्यूजीलैंड के कल्चर और हेरिटेज मिनिस्ट्री की परमिट होनी चाहिए। इस पंख को खरीदने वाला शख्स बिना मिनिस्ट्री की परमिशन लिए देश से बाहर नहीं जा सकता हैं।

Leave a comment