
नई दिल्ली: भारत में कोरोना के नए मामलों में बीते दिन की तुलना में आज कमी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 795 मामले सामने आए हैं। वहीं देश में अबतक कोरोना 4,30,29,839 मामले दर्ज किए गए है। इतने ही समय में 58 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।
आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 30 लाख 29 हजार 839 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 5 लाख 21 हजार 416 हो गई है। साथ ही देश में अब तक 4 करोड़ 24 लाख 96 हजार 297 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं। देश में 12,054 सक्रिय मामले है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 82 नए मरीज सामने आए है। इस दौरान 95 लोग डिस्चार्ज हो गए है। इसके साथ ही प्रदेश में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 468 हो गई है। प्रदेश में 18,65,382 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है।
दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में बीते 24 घंटों में 47 नए कोरोना के मामले समाने आए है। इसके साथ ही कोरोना के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। और राज्य में अबतक 9,74,436 लोगों ने रिकवरी दर्ज की है। राज्य में 242 सक्रिय मामले है।
इसके साथ ही केरल में कोरोना के मामलों में कमी आई है। पिछले 24 घंटों में 256 कोरोना के नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही 56 लोगों की मौत हो गई है।
Leave a comment