
Nepal Plane Crash: नेपाल में रविवार को हुआ विमान हादसा चर्चा में बना हुआ है। रविवार को पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 72 सीटों वाला यात्री विमान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 68 लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों में नेपाल की लोक गायिका नीरा छन्तयाल में शामिल हैं। गायिका की इस तरह मौत से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। सिंगर नीरा छन्तयाल की मौत की पुष्टि उनकी बहन हीरा चंट्याल शेरचन ने की।
जानकारी के मुताबिक, सिंगर नीरा छन्तयाल पोखरा में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। ऐसे में प्लेन क्रैश में नीरा छन्त्याल का भी निधन हो गया। मौत से एक महीने पहले सिंगर नीरा ने यूट्यूब पर अपना नया वीडियो शेयर किया था। हालांकि वह सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं थी लेकिन अपने सिंगिंग वीडियो को यूट्यूब पर जरूर शेयर करती थीं।
उन्होंने हाल ही में फैंस को मकर संक्रान्ति की बधाई थी। नीरा छन्तयाल के निधन के चलते कार्यक्रम को कल ही रद्द कर दिया गया। बतौर लोक गायिका नीरा छन्तयाल की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी। ऐसे में नीरा छन्तयाल की मौत की खबर सुनकर यकीनन उनके फैंस का दिल टूट गया है।
गौरतलब है कि येति एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त विमान पर सवार 68 यात्रियों में से 10 विदेशी नागरिक थे। जिनमें 4 भारतीय भी थे। नेपाल के पोखरा इलाके में हुआ दर्दनाक प्लेन क्रैश हादसा मौजूदा समय में चर्चा का विषय बना हुआ है। नेपाल में पहले भी कई भयानक विमान हादसे हो चुके हैं।
Leave a comment