ना 7 फेरे... ना मांग में सिंदूर.... लेकिन दुल्हे से नहीं खुद से शादी करेगा ये लड़की

ना 7 फेरे... ना मांग में सिंदूर.... लेकिन दुल्हे से नहीं खुद से शादी करेगा ये लड़की

वडोदरा: एक उम्र के बाद सभी शादी के बंधन में बंध जाते है। एक-दूसरे से सात जन्मों तक साथ रहने और सुख-दुख में साथ रहने की कस्मे खाते है। लेकिन गुजरात के बड़ोदरा से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक लड़की इन सभी रश्मों को अकेली ही निभाएगी। ये लड़की खुद से शादी करने वाली है। खुद के नाम मांग पर सिंदूर भी भरेगी, खुद के साथ फेरे लेगी और हनीमून भी खुद ही के साथ मनाएगी। उसका कोई दूल्हा नहीं होगा।

क्षमा बिंदु हालिया दिनों जोरो शोर से अपनी शादी की तैयारियों में मसरूफ हैं। उन्होंने इसके लिए लंहगा से लेकर पार्लर और ज्वेलरी तक सब कुछ बुक कर लिया है। इस शादी की खास बात ये होगी कि क्षमा सारी रीति रिवाजों को निभाएंगी। यहां तक कि वह सात फेरे लेने से लेकर सिंदूर तक लगाएंगी। बस इस शादी में सिर्फ कोई दूल्हा नहीं होगा और ना ही कोई बारात आएगी। इस शादी को गुजरात की पहली सोलो शादी भी बताया जा रहा है।

क्षमा बिंदु का कहना है कि वह कभी शादी नहीं करना चाहती थीं, लकिन दुल्हन बनना उनका सपना था। इसलिए अब उन्होंने खुद से ही शादी करने का फैसला किया। क्षमा का ये कहना है कि वह मुल्क में सोलो शादी करने वाली शायद पहली लड़की के तौर पर मिसाल कायम करेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, क्षमा बिंदु एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करती हैं। क्षमा के मुताबिक, खुद से प्यार करना खुद के लिए बिना शर्त प्यार होने की प्रतिबद्धता है। मैं खुद से प्यार करती हूं, इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया है।

Leave a comment