Afghanistan पर बरपा कुदरत का कहर, 300 से ज्यादा लोग हुए बेघर, अब तक 4 की मौत

Afghanistan  पर बरपा कुदरत का कहर, 300 से ज्यादा लोग हुए बेघर, अब तक 4 की मौत

Afghanistan: अफगानिस्तान के पूर्वी नंगरहार प्रांत में भारी बारिश के कारण बाढ़ (Flood) आ गई। इसअचानक आई बाढ़ के कारण 4 मासूमों की मौत हो गई है जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस की जानकारीतालिबान सरकार के नेतृत्व वाले अधिकारियोंने दी। साथ ही उन्होंने बतायाकीअफगानिस्तानमें आयी बाढ़ की वजह से स्थानीय लोगों कोगंभीर वित्तीय और मानवीय नुकसान हुआ है।

तालिबानी सरकार ने बताया इस अचानक आई बाढ़ में 300 से भी ज्यादा घरों को नुक्सान पहुंचा है और इनमे से कई घर पूरी तरहक्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं एक रिपोर्ट में बता गया है कि, लालपुर, गोष्टा, कामा,नांगरहार प्रांतऔरकोज कुनार जिलों और आस पारस के कई क्षेत्रों में हजारों एकड़ कृषि भूमि भी इस अचानक आई बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने सरकार और सहायता संगठनों से बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद करने का आग्रह किया है।

अफगानिस्तान मौसम विभाग ने 18 प्रांतों में चैतावनी जारी करते हुए कहा है कि, आने बाले कुछ दिनों मे भीषण बारिश और बाढ़ आने की संभावना है। वहीं अधिकारियों ने लोगों को कहा कि हमने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। आप लोगों से अनुरोध है, कि अप सय्यम बनाए रखें। राहत कर्मी ज्लद ही आप तक जरूरी साजो-समान पहुंचा देंगे जब तक आपहिम्मत रखें।

पहले भी हुआ था ऐसा हादसा

अफगानिस्तान में पिछले महीने अचानक आई बाढ़ और भूकंप के कारण 31 प्रांतों में कम से कम 29 लोग की मौत हो गई थी। प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोगों को पहले भी काफी नुकसान झेलना पड़ा था।  जिसमें 7,106 एकड़ कृषि भूमि को हानि हुई थी, 848 मवेशियों, 1,242  आवासीय घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे।

 

Leave a comment