Search KhabarFast

Press ESC to close

15 अगस्त से पहले आतंकी अलर्ट, दिल्ली से कश्मीर तक सुरक्षा बढ़ी; रेड फोर्ट पर 5000 जवान तैनात

15 अगस्त से पहले आतंकी अलर्ट, दिल्ली से कश्मीर तक सुरक्षा बढ़ी; रेड फोर्ट पर 5000 जवान तैनात

Independence Day Terror Alert: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले को लेकर कई हाई लेवल अलर्ट जारी किए हैं। एजेंसियों के मुताबिक अगले दो से तीन दिन बेहद संवेदनशील हैं और आतंकी संगठन इस दौरान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। अलर्ट के बाद कश्मीर से लेकर दिल्ली तक सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। खुफिया दस्तावेजों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों की नजर खास तौर पर आतंकी फरहतुल्लाह घोरी पर है। घोरी 2002 के अक्षरधाम मंदिर आतंकी हमले का मास्टरमाइंड बताया जाता है और लंबे समय से पाकिस्तान में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है।

सोशल मीडिया के जरिए बनाया जा रहा प्लान 

जांच एजेंसियों के मुताबिक घोरी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और आत्मघाती हमलों के लिए उकसाने की कोशिश कर रहा है। वह कथित तौर पर ‘Student of Hind’ नाम से सोशल मीडिया गतिविधियां चला रहा है। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों ने जैश-ए-मोहम्मद की अलग-अलग आतंकी योजनाओं को भी डिकोड कर उन्हें नाकाम करने की दिशा में कार्रवाई की है। खतरे को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा का अभेद्य घेरा तैयार किया गया है। लाल किले और उसके आसपास दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बल, NSG की हिट टीमें और विशेषज्ञ स्नाइपर तैनात किए जाएंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF की टीमें भी स्टैंडबाय पर रहेंगी।

2 हजार से ज्यादा CCTV लगाए गए 

सुरक्षा व्यवस्था में 2 हजार से ज्यादा CCTV कैमरों के साथ फेस रिकग्निशन और Automatic Number Plate Recognition यानी ANPR सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। लाल किले के आसपास 5 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है। इसी बीच गुरुवार को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल भी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक और आवाजाही को लेकर भी कई प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।

Also read: आबकारी नीति घोटाले में केजरीवाल-सिसोदिया ने दिल्ली HC का किया रुख, CBI की रिवीजन याचिका को दी चुनौती

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आबकारी नीति घोटाले में केजरीवाल-सिसोदिया ने दिल्ली HC का किया रुख, CBI की रिवीजन याचिका को दी चुनौती

Excise Policy Scam: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में अपनी बर्खास्तगी को चुनौती देने वाली CBI की पुनरीक्षण याचिका को खारिज करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast