Delhi Rain: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों से लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही थी, लेकिन आज 13 अगस्त की दोपहर को बादल बरस पड़े। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कई इलाके में झमाझम बारिश हुई। मालूम हो कि बारिश से पहले धूप खिली हुई थी।
Also read: 15 अगस्त से पहले आतंकी अलर्ट, दिल्ली से कश्मीर तक सुरक्षा बढ़ी; रेड फोर्ट पर 5000 जवान तैनात
दिल्ली में बारिश का दौर जारी
बता दें, देशभर में मानसून एक्टिव है। जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही थी। पर आज कई इलाकों में बारिश ने एक बार दस्तक दे दी है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश के संकेत भी दिए थे।
लेकिन इसी के साथ आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली के तापमान में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आज का न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, इस दौरान बारिश का दौर जारी रहेगा।