Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: आंधी-बारिश-ओलों से उत्तर भारत बेहाल, दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम; अर्लट जारी

Aaj Ka Mausam: आंधी-बारिश-ओलों से उत्तर भारत बेहाल, दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम; अर्लट जारी

IMD Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिस वजह से दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस बदसते मौसम की वजह से गर्मी से राहत मिलेगी।

IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज 6 मई को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। तो वहीं, कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है। ये स्थिति 7 मई को भी ऐसी ही रह सकती है।

Also read: Delhi News: केजरीवाल की सुनवाई से दूरी बनी मुद्दा, HC ने एक्साइज केस में किए 3 एमिकस क्यूरी नियुक्त

दिल्ली-हरियाणा का मौसम

IMD ने दिल्ली-NCR में आज सुबह हल्की धुंध दर्ज की है। इस दौरान 21-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और बिजली गिरने से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। दूसरी तरफ, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में भी ऐसी स्थिति बनी हुई है, जिससे आम जीवन के साथ खेतों में नमी बढ़ा दी है।

देश के अन्य राज्यों का मौसम

इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का दौर आगे कुछ और दिनों तक जारी रह सकता है। पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 से 7 मई तक बारिश जारी रह सकती है। तो वहीं, पूर्वी भारत पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा) में 5 से 11 मई के बीच भारी बारिश, थंडरस्क्वॉल और कहीं-कहीं ओले गिरने का अरल्ट जारी किया गया है। जबकि मध्य भारत के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में 5 से 9 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बंगाल SIR का मुद्दा फिर SC में उठा, 31 सीटों पर जीत-हार के अतंर को लेकर TMC का चौंकाने वाला दावा

TMC Reach SC over SIR: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पटखनी खा चुकी तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची। टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान काटे गए मतों की तुलना में विधानसभा सीटों में जीत के अंतक काम। सुप्रीम कोर्ट ने इस पहलू पर टीएमसी को नए आवेदन दाखिल करने की मंजूरी दी है।

अगस्त से बदलेगा रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम, AI से पता करें वेटिंग टिकट की स्थिति

भारतीय रेलवे अब यात्रियों को बेहतर और तेज सुविधाएं देने के लिए अपने रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। रेलवे का 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम अब पूरी तरह नए डिजिटल सिस्टम में बदला जाएगा।

दिल्ली के सबसे बड़े ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत! मुकरबा चौक और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

दिल्ली वालों के लिए ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के सबसे व्यस्त और जाम वाले इलाकों में शामिल मुकरबा चौक, आउटर रिंग रोड और संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast