Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 26 November: दक्षिण में बारिश से बदलेगा मौसम, 50KMPH की स्पीड से चलेंगी हवा; दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत में घने कोहरे से बढ़ी परेशानी

Aaj Ka Mausam 26 November: दक्षिण में बारिश से बदलेगा मौसम, 50KMPH की स्पीड से चलेंगी हवा; दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत में घने कोहरे से बढ़ी परेशानी

26 November Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इस समय मौसम दो भागों में बंटा हुआ है। एक तरफ, जहां उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे का असर दिख रहा है, तो वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियां जारी हैं। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 26 नवंबर गुरुवार के लिए मौसमी अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी समेत कई दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि  दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की आशंका जताई है। IMD ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बादल बरस सकते है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट की मानें तो दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। इसलिए IMD ने बारिश से प्रभावित होने वाले इलाकोंमें रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

Also read: Vande Bharat Food Menu: अब 10 नहीं, मिलेंगे सिर्फ 4 आइटम, IRCTC ने बदला खाने का मेन्यू; जानें क्या-क्या हटाया

उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी

दक्षिण भारत में बारिश तो उत्तर भारत में घने कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। इस समय उत्तर भारत में ठंड और घना कोहरा देखने को मिल रहा है। जिस वजह से  दृश्यता भी कम होने की संभावना है, इसलिए गाड़ी चलाते समय सावधानी बरते। IMD के अनुसार, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में भी घने कोहरे की चेतावनी जारी कर दी गई है। तो वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी ठंड और कोहरे का सिलसिला जारी रहेगा।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

देश की राजधानी में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय घना कोहरा और धुंध देखने को मिलेगी। जबकि सुबह और रात के समय ठंडक रहेगी। धिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।      

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Vande Bharat Food Menu: अब 10 नहीं, मिलेंगे सिर्फ 4 आइटम, IRCTC ने बदला खाने का मेन्यू; जानें क्या-क्या हटाया

Vande Bharat Food Menu: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खानपान से जुड़ी बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने ट्रेनों में मिलने वाले खाने का मेन्यू बदल दिया है। अब यात्रियों को एक मील में पहले मिलने वाले 8 से 10 आइटम की जगह सिर्फ 4 आइटम परोसे जाएंगे। रेलवे ने यह बदलाव खाने की गुणवत्ता, ताजगी और साफ-सफाई बेहतर बनाने

WhatsApp New Feature: अब WhatsApp पर पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, तय समय पर अपने आप होगा सेंड

WhatsApp New Feature:यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Meta का इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जल्द ही मैसेज शेड्यूलिंग फीचर पेश कर सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी मैसेज को पहले से शेड्यूल कर सकेंगे और तय समय पर वह अपने आप सामने वाले व्यक्ति को भेज दिया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए पुष्टि की है कि इस फीचर पर फिलहाल काम चल

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast