Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: अगले 8 घंटों में दिल्ली से लेकर बिहार समेत 22 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, यहां देखें 30 जुलाई का मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam: अगले 8 घंटों में दिल्ली से लेकर बिहार समेत 22 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, यहां देखें 30 जुलाई का मौसम अपडेट

IMD Weather Update: देशभर में मानसून एक्टिव है। देश के कई राज्यों में जोरगार बारिश ने जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 30 जुलाई के लिए मौसमी अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। IMD के ताजा अपडेट की मानें तो उत्तर भारत से लेकर पश्चिमी और दक्षिणी भारत तक बारिश की चेतावनी दी गई है। जिसके चलते निचले इलाके जलमग्न हो जाएंगे।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

IMD ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, बिहार, झारखंड के लिए झमाझम बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण-गोवा, विदर्भ, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी बारिश के आसार बन रहे हैं। तो वहीं, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। बारिश का ये सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान 40-50KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।

Also read: सीजेपी आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा, बोले- अमित शाह ने पैलेट गन चलाने को...

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने आज 90 जुलाई को दिल्ली के लिए तेज हवा और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है। ये स्थिति कल 31 जुलाई को भी बनी रह सकती है, जो अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश के मौसम के बारे में जानें

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी है। आज 30 जुलाई को राज्य के अलग-अलग हिस्से में मानसून का असर दिखेगा, जो आने वाले कुछ दिन 04 अगस्त तक जारी रह सकता है। IMD ने गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, मथुरा, आगरा जैसे जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, बिहार में 04 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान हल्की से लेकर भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। तो वहीं, हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। जबकि कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

By-Election 2026: बिहार-मध्य प्रदेश-गुजरात की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर में वोटिंग शुरू

By-Election 2026: आज का दिन बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए सबसे अहम हैं। दरअसल, आज 30 जुलाई गुरुवार को बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। तीनों राज्यों में निर्धारित मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी।

सीजेपी आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा, बोले- अमित शाह ने पैलेट गन चलाने को...

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका नहीं दिया गया। इसके बाद उन्होंने संसद परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast