Search KhabarFast

Press ESC to close

By-Election 2026: बिहार-मध्य प्रदेश-गुजरात की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर में वोटिंग शुरू

By-Election 2026: बिहार-मध्य प्रदेश-गुजरात की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर में वोटिंग शुरू

By-Election 2026: आज का दिन बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए सबसे अहम हैं। दरअसल, आज 30 जुलाई गुरुवार को बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। तीनों राज्यों में निर्धारित मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी।

बांकीपुर विधानसभा सीट

पटना में, भाजपा सांसद विवेक ठाकुर और वरिष्ठ भाजपा नेता सीपी ठाकुर ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डाक बंगला चौराहा रोड स्थित बिहार राज्य पुस्तकालय मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। जिसके बाद विवेक ठाकुर ने कहा कि बांकीपुर में भाजपा की निर्णायक जीत पक्की है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बांकीपुर में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत की ओर बढ़ रही है। लोगों में उत्साह का माहौल है। इसके अलावा सीपी ठाकुर ने भी पार्टी की जीत पर भरोसा जताया। इस बीच, बिहार में विपक्ष के नेता और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बांकीपुर उपचुनाव में जीत का विश्वास जताया। यादव ने एएनआई से कहा, "हम निश्चित रूप से चुनाव जीतने जा रहे हैं..."

मालूम हो कि राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद भाजपा नेता नितिन नबीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद बांकीपुर सीट खाली हुई थी। नबीन ने 2025 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51,936 वोटों से हराकर इस सीट से जीत हासिल की थी। बता दें, भाजपा ने बांकीपुर उपचुनाव में नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू सांसद नीतीश कुमार ने मतदाताओं से सिन्हा का समर्थन करने का आग्रह करते हुए कहा कि राज्य में विकास की गति बनाए रखने के लिए हर वोट महत्वपूर्ण है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी मतदाताओं से एनडीए उम्मीदवार का समर्थन करने की अपील करते हुए सिन्हा को एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता बताया, जो संगठनात्मक स्तर पर ऊपर उठे हैं।

Also read: Aaj Ka Mausam: अगले 8 घंटों में दिल्ली से लेकर बिहार समेत 22 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, यहां देखें 30 जुलाई का मौसम अपडेट

मंजलपुर विधानसभा सीट

गुजरात के वडोदरा के मंजलपुर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। बता दें, भाजपा के मौजूदा विधायक योगेशभाई नरदास पटेल के निधन के बाद मंजलपुर सीट रिक्त हो गई।

दतिया विधानसभा सीट

मध्य प्रदेश के दतिया में विधानसभा उपचुनाव के लिए निर्धारित मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। बताते चलें कि राज्य में, 2 अप्रैल को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की अयोग्यता के बाद दतिया विधानसभा सीट रिक्त हो गई।

भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को उपचुनाव के लिए नामित किया है। तिवारी ने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का स्थान लिया है। मिश्रा ने 2008 से 2018 तक लगातार तीन बार दतिया का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनावों में यह सीट हार गए थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Middle East Crisis: अमेरिका का बड़ा दावा, ईरान में IRGC के ठिकानों पर किए हमले

Middle East Crisis: US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की फ़ोर्स ने दावा किया है कि उन्होंने बुधवार (लोकल टाइम) को ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के दर्जनों ठिकानों पर "ज़ोरदार हमले" किए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पश्चिम एशिया में US फ़ोर्स पर ईरान के मिसाइल हमलों की कोशिश का जवाब थी।

Aaj Ka Mausam: अगले 8 घंटों में दिल्ली से लेकर बिहार समेत 22 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, यहां देखें 30 जुलाई का मौसम अपडेट

IMD Weather Update: देशभर में मानसून एक्टिव है। देश के कई राज्यों में जोरगार बारिश ने जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 30 जुलाई के लिए मौसमी अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast