Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बाढ़-जलभराव का खतरा; यहां पढ़े आज का मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बाढ़-जलभराव का खतरा; यहां पढ़े आज का मौसम अपडेट

IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 31 जुलाई शुक्रवार के लिए देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों के लिए बारिश  का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा देख के कई हिस्सों में भी बादल बरसने के आसार बने हुए हैं। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। बता दें, इस समय असम में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। बाढ़ की वजह से लगभग 75 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट  

IMD के अनुसार, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, विदर्भ, सिक्किम में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। तो वहीं, गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, आनंद, वडोदरा, भरूच, नवसारी, वलसाड और राजकोट और महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, सतारा, पालघर जैसे इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

31 जुलाई को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

IMD ने बताया कि आज दिल्ली में हल्की से माध्यम बारिश के आसार बने हुए है। इस दौरान बिजली चमकने और तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। जिससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। IMD की मानें तो आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे।

Also read: केजरीवाल ने पीएम मोदी को बनाया निशाना, बोले- चीन बना रहा सूरज और भारत सरकार बच्चों पर FIR करने में व्यस्त

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों के लिए जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। ये सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

बिहार में आज का कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में मानसून का पूरा असर देखने को मिल रहा है। IMD ने 05 अगस्त तक के लिए बारिश की चेतानवी जारी की है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेगी। हालांकि, निचले इलाकों में जसभराव की समस्या लोगों की परेशान कर सकती हैं।

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। दोनों राज्यों में व्यापक बारिश होने के आसार है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है। हालांकि, भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maharashtra News: भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही, 6 शव बरामद, मलबे में फंसे कई लोग; NDRF का रेस्क्यू जारी

Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीती रात करीब 11:30 बजे एक इमारत का एक हिस्सा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के अनुसार, अब तक घटनास्थल से तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि मलबे के नीचे फंसे अन्य लोगों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।

पथराव, गोलीबारी और कर्फ्यू...नेपाल में फिर बिगड़ रहे हालात, बालेन शाह सरकार पर लगे आरोप; जानें क्या है हिंसा का कारण

Nepal Violence: Nepal Violence: सांप्रदायिक तनाव की वजह से नेपाल एक बार फिर सुलग रहा है। दरअसल, भारत की सीमा से सटे सुनसरी जिले के देवानगंज से शुरू हुई हिंसा अब मधेश प्रांत के कई इलाकों तक फैल चुकी है। इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

संसद ने पारित हुआ सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026, PM मोदी बोले - वादा पूरा, अब पेपर लीक माफिया को बख्शा...

Public Examination Amendment Bill 2026: 30 जुलाई 2026 गुरुवार को संसद में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पारित हो गया है। इस अलसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह विधेयक एक विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast