Public Examination Amendment Bill 2026: 30 जुलाई 2026 गुरुवार को संसद में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पारित हो गया है। इस अलसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह विधेयक एक विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने दोहराया कि परीक्षा प्रश्नपत्र लीक में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
बता दें. सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 लोकसभा में पारित होने के बाद, गुरुवार को राज्यसभा में पारित हो गया। विधेयक में सार्वजनिक परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक पर अंकुश लगाने के लिए सख्त दंड, समयबद्ध जांच और विशेष त्वरित न्यायालयों का प्रस्ताव है। अब विधेयक राष्ट्रपति की सहमति के लिए भेजा जाएगा। मालूम हो कि सदन में विधेयक पारित होने से पहले विपक्षी सांसद वॉकआउट कर गए।
Also read: Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में बाढ़-जलभराव का खतरा; यहां पढ़े आज का मौसम अपडेट
PM मोदी का वीडियो संदेश
दरअसल, राज्यसभा द्वाराविधेयक पारित होने के बाद इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार पारदर्शिता सुनिश्चित करने और परीक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। PM मोदी ने कहा ‘मित्रों, एक विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली के लिए हम लगातार एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। चाहे वह पारदर्शिता हो, फास्ट ट्रैक की व्यवस्था हो या राज्यों के सुझावों पर विचार करना हो...हर राज्य और केंद्र सरकार कई दशकों से इस तरह की प्रश्नपत्र लीक की समस्या का सामना कर रही है। इससे बच्चों के भविष्य के लिए भी संकट पैदा हो रहा है।‘
उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली में सुधार पूरे देश में अनिवार्य हो गया है और परीक्षा संबंधी अनुचित प्रथाओं को रोकने के लिए प्रौद्योगिकी के अधिक उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा ‘इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, शिक्षा प्रणाली में सुधार राष्ट्रव्यापी स्तर पर सभी राज्यों के साथ-साथ केंद्र में भी अनिवार्य हो गए हैं। प्रौद्योगिकी के व्यापक और उपयोगी उपयोग की आवश्यकता है।‘
पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार पेपर लीक रैकेट में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। PM मौदी ने आगे कहा ‘अगर कोई पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाला गिरोह, देश के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाला गिरोह—उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए, कड़े कानूनों की भी आवश्यकता है।‘ संसद में विधेयक पारित होने का जिक्र करते हुए PM मोदी ने कहा ‘हमने संसद में एक विधेयक पेश किया था, और जैसा कि मैंने आपसे वादा किया था, केवल दो दिनों में, संसद के दोनों सदनों ने, अधिकतम संख्या में माननीय सांसदों के साथ, इस पर व्यापक चर्चा की है, और आज दोनों सदनों ने इस विधेयक को कड़े कानूनी प्रावधानों और धाराओं के साथ पारित कर दिया है।‘
उन्होंने आगे कहा ‘विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो चुका है। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। हम ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक कायम नहीं रहने देंगे। इसी विश्वास के साथ, मित्रों, आइए हम सब मिलकर एक विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाएं।‘