Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: पुंडरी में जहरीला पदार्थ निगलने से दो मौतें, आत्महत्या से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

Haryana News: पुंडरी में जहरीला पदार्थ निगलने से दो मौतें, आत्महत्या से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

Haryana News: हरियाणा के पुंडरी के ब्लॉक ढांड क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 43 वर्षीय दिलबाग नामक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले दिलबाग ने अपनी कार में एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने दो महिलाओं समेत चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उसने कहा कि आरोपियों ने उससे लिए गए पैसे वापस नहीं किए और उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

मृतक की पत्नी सुमन की शिकायत पर पुलिस ने कालू उर्फ काला, कृष्ण, सीमा और रानी नैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुमन ने बताया कि उसके पति ने आरोपी काला को 4 लाख रुपये और कृष्ण को 3 लाख रुपये उधार दिए थे। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने अन्य दो महिलाओं को साथ मिलाकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर दिलबाग ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। ढांड थाना के एसएचओ शक्ति सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में एक और चौंकाने वाला मोड़ तब आया, जब दिलबाग के वीडियो में नामजद क्योड़क निवासी सीमा ने भी संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि महिला सीमा की मौत के मामले में फिलहाल परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अगस्त में देशभक्ति के रंग में रंगेगा हरियाणा, प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम

Haryana News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेशभर में व्यापक जनभागीदारी के साथ 'हर घर तिरंगा' अभियान-2026 चलाया जाएगा। साथ ही 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत बीपीएल परिवारों को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि अन्य नागरिकों के लिए तिरंगा बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेशभर में देशभक्ति संगीत समारोह, बाइक एवं साइकिल रैलियां, प्रदर्शनियां, सार्वजनिक भवनों पर तिरंगा लाइटिंग, डिजिटल अभियान और जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Success Story:12वीं में फेल हुए अनिल कसाना ने बदली 200 गरीब बच्चों की जिंदगी, अब विदेश तक हो रही चर्चा

Success Story: कभी पढ़ाई में कमजोर समझे जाने वाले किरढान गांव के अनिल कसाना आज देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में शिक्षा की नई मिसाल बन चुके हैं। झुग्गी-बस्तियों के बच्चों के जीवन में उजाला भरने वाले अनिल कसाना की कहानी संघर्ष, समर्पण और परिवर्तन की अनोखी मिसाल है। गांव किरढान में जन्मे अनिल कसाना की शुरुआती पढ़ाई मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल (भट्टू) में हुई, जबकि 12वीं तक की शिक्षा ऐपेक्स पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उनका परिवार हिसार आ गया, जहां उन्होंने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया। अनिल बचपन से ही पारंपरिक शिक्षा पद्धति के अनुरूप होशियार विद्यार्थी नहीं माने गए। अंग्रेजी विषय उनकी सबसे बड़ी चुनौती थी। कई बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। बीटेक के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए दिल्ली पहुंचे और कई परीक्षाएं भी पास की, लेकिन तभी उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast